Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तो ये है मतंग-मनोरंजना में जंग की वजह!

matang singhतीन चैनल, चार रेडियो स्टेशन चला रहे और तीन नए चैनल लांच करने की तैयारी में जुटे पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह इन दिनों अपने घर में जंग लड़ रहे हैं। यह जंग और किसी से नहीं बल्कि खुद की पत्नी से लड़ी जा रही है। 1995 में पत्रकार मनोरंजना गुप्ता से प्रेम विवाह करने वाले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह ने अब मनोरंजना को अपनी मीडिया कंपनी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके पहले मनोरंजना ने गुवाहाटी में मतंग के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।

matang singhतीन चैनल, चार रेडियो स्टेशन चला रहे और तीन नए चैनल लांच करने की तैयारी में जुटे पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह इन दिनों अपने घर में जंग लड़ रहे हैं। यह जंग और किसी से नहीं बल्कि खुद की पत्नी से लड़ी जा रही है। 1995 में पत्रकार मनोरंजना गुप्ता से प्रेम विवाह करने वाले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह ने अब मनोरंजना को अपनी मीडिया कंपनी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके पहले मनोरंजना ने गुवाहाटी में मतंग के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।

अब मतंग सिंह द्वारा लाए जा रहे फोकस टीवी के सीनियर एडीटर कुमार राकेश और इस चैनल की सात लड़कियों ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में मनोरंजना के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मतंग सिंह ने मनोरंजना को नोएडा स्थित चैनल के आफिसों में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी है। पति-पत्नी के रिश्ते में इस कदर खटास आ चुकी है कि इसके फिर से सामान्य होने की गुंजाइश अब नहीं रह गई है। दोनों पक्ष कोर्ट चले गए हैं।

इस पूरे विवाद पर भड़ास4मीडिया टीम ने जो छानबीन की और जो दस्तावेज मिले, उसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं।

manoranjanaमनोरंजना द्वारा मतंग पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद दुनिया के सामने आया यह झगड़ा अंदर ही अंदर काफी पहले से पक रहा था। हाल में दो ऐसे प्रकरण हुए जिसके बाद इस झगड़े ने विस्फोटक रूप ले लिया। सूत्रों का कहना है कि मनोरंजना फोकस टीवी की जिम्मेदारी अपने भाई मुनीष गुप्ता को देने पर अड़ी थीं। मनोरंजना ने मुनीष को फोकस टीवी में बिठा भी दिया पर मतंग सिंह इससे सहमत नहीं हुए और मुनीष की विदाई कर दी। इससे नाराज मनोरंजना लंदन चली गईं और बाद में गुवाहाटी जाकर बैठ गईं। उनकी जिद थी कि भाई की वापसी कराई जाए। सूत्रों का कहना है कि मतंग सिंह अपने आर्थिक साम्राज्य में पति-पत्नी के अलावा किसी दूसरे को भागीदार नहीं बनाना चाहते थे। इसको लेकर तनातनी लंबे समय से चल रही थी। पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे शख्स की मौजूदगी के आरोप ने बचे-खुचे विश्वास को खत्म कर दिया। बताते हैं कि इसी के बाद ही मतंग सिंह ने मनोरंजना को कंपनी से हटाने की रणनीति बना ली और गुपचुप तरीके से उसे अंजाम भी दे दिया।

सूत्रों का कहना है कि मनोरंजना ने 17 सितंबर को गुवाहाटी में जो रिपोर्ट लिखाई, उसकी जमीन दरअसल अगस्त में ही तैयार हो गई थी। मनोरंजना के बदले रंग-ढंग और उनके खिलाफ लगातार आती शिकायतों को देखते हुए मतंग ने अगस्त में ही उन्हें कंपनी से गुपचुप तरीके से बाहर निकाल दिया था। मनोरंजना को निदेशक पद से हटाने की सूचना फोकस टीवी के सूचना पट पर सितंबर माह के शुरुआत में चस्पा कर दिया गया। इस कार्रवाई ने गुवाहाटी में बैठीं मनोरंजना को भड़काया। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमें के जवाब में मतंग ने कोर्ट में जो जवाब दाखिल किया है उसमें मनोरंजना पर एक अधिकारी से नजदीकियों का आरोप लगाया है और सुबूत के तौर पर एसएमएसस की आवाजाही व देर रात तक चलने वाली बातचीत का जिक्र किया है। उधर, मनोरंजना ने भी सीजीएम कोर्ट में दाखिल अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनके चरित्र पर बेवजह उंगली उठाई जाती है और उन्हें इसके चलते नाहक परेशान किया जा रहा है।

वैसे, मनोरंजना अपने तीखे तेवरों और आक्रामक व्यवहार के लिए गुवाहाटी में भी कई बार आलोचना की शिकार हुईं। नोएडा में फोकस टीवी में काम करने वाली लड़कियों के साथ भी उनका व्यवहार काफी अभद्र था जिसकी लिखित शिकायत इन लड़कियों ने तब मतंग से  की थी और अब मुकदमा भी लिखवा दिया। सूत्रों का कहना है कि 17 सितंबर को मतंग सिंह मनोरंजना के बुलाने पर गुवाहाटी पहुंचे। वहां एनईटीवी के आफिस में बैठकर दोनों में तल्ख बातचीत हुई। इसके बाद ही मनोरंजना ने मुकदमा दर्ज कराया था। अब मतंग सिंह खेमा भी मनोरंजना को कई मुकदमों में लपेटने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी के तहत फोकस टीवी की टीम की तरफ से मनोरंजना के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।

अब देखना है कि पति-पत्नी के इस झगड़े में नए चैनलों हमार टीवी और फोकस टीवी की लांचिंग कब हो पाती है। 

इस पूरे मामले पर भड़ास4मीडिया ने मतंग और मनोरंजना दोनों से संपर्क की कोशिश की। मतंग सिंह ने मनोरंजना को कंपनी से बाहर निकालने की बात की पुष्टि की। उनका कहना था कि यह मामला अदालत में है, इसलिए इस पर अभी कुछ कहना नहीं चाहते। जब मनोरंजना से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि वे अगले दिन दिल्ली पहुंच कर इस प्रकरण पर बात करेंगी लेकिन अगले दिन उनका फोन नहीं आया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...