Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

शहीद पत्रकार पिता को मिला एवार्ड पुत्र ने लिया

उप्र ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति का २३वां स्थापना दिवस समारोह मैगलगंज जनपद खीरी में मनाया गया। मुख्य अतिथि रिटायर प्राचार्य डॉ. बीडी शुक्ल थे। वक्ताओं ने महानगरों की तुलना में ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता को कठिन व जोखिम भरा बताया। समिति संस्थापक कीर्ति शेष पत्रकार श्रीराम गुप्त की स्मृति में शुरू पत्रकारिता पुरस्कार निर्भीक पत्रकारिता हेतु शहादत दे चुके खीरी के पत्रकार स्व. चन्द्रभान चौरसिया को दिया गया।

उप्र ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति का २३वां स्थापना दिवस समारोह मैगलगंज जनपद खीरी में मनाया गया। मुख्य अतिथि रिटायर प्राचार्य डॉ. बीडी शुक्ल थे। वक्ताओं ने महानगरों की तुलना में ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता को कठिन व जोखिम भरा बताया। समिति संस्थापक कीर्ति शेष पत्रकार श्रीराम गुप्त की स्मृति में शुरू पत्रकारिता पुरस्कार निर्भीक पत्रकारिता हेतु शहादत दे चुके खीरी के पत्रकार स्व. चन्द्रभान चौरसिया को दिया गया।

पुरस्कार राशि व सम्मान पत्र उनके बेटे हिमांशु चौरसिया को समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल एवं मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ल ने शाल ओढ़ाकर प्रदान किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ल ने कहा कि निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये शहादत देने वाले पत्रकारों में देश के जो गिने-चुने पत्रकार हैं उनमें निघासन, खीरी, उप्र की माटी में जन्मे पत्रकार चन्द्रभान चौरसिया का नाम प्रमुख है। उप्र ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति ने अपने २३वें स्थापना दिवस पर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रति जो कृतज्ञता प्रकट की है वह प्रशंसनीय है।

भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने समारोह में कहा कि ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर जो रचनात्मक एवं समाज सेवा के कार्य किये जाते हैं वे प्रशंसनीय हैं। कांग्रेस जिला महामंत्री एके शुक्ल ने कहा कि इस समिति ने पत्रकारों का उत्पीडऩ होने पर सदैव आवाज उठायी है और अनेक आन्दोलन कर उन्हें न्याय दिलाया है।

कार्यक्रम को समिति के महामंत्री श्रीकांत सिंह, वरिष्ठ सदस्य कामता सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश सुमन, अखिलेश पाण्डेय, डॉ० श्याम नरायन शुक्ल आदि ने भी संबोधित कर ग्रामीण पत्रकारिता को अधिक जोखिम भरा दायित्व बताया और बदलते समय में पत्रकारिता में आ रही गिरावट पर चिंता प्रकट की।

इस अवसर पर कई पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारों को भी मान्यता प्रदान किये जाने की जहां मांग उठायी वहीं समिति द्वारा पूर्व में आयोजित गीता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राधारमण  मिश्र, डॉ० दिनेश शर्मा, अरविन्द शुक्ला, विपिन गुप्ता, नसीम अहमद, सलीम अहमद, अनंग वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने आये हुए सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dpmishra

    May 14, 2010 at 11:51 am

    ;D chand logo ne sanstha ko jebee banakr iska upyog nij svarthon me kr rhe hai;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...