Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक से नंबर एक का ताज छिना

टीवी और टीआरपी 

जैसा कि भड़ास4मीडिया टीम ने पिछले हफ्ते की रेटिंग के आधार पर ही भविष्यवाणी कर दी थी, आज तक संकट में आ गया है, इस हफ्ते वैसा ही हुआ। आज तक के साथ पर्याय बन चुका नंबर वन का खिताब अब नहीं रहा। इंडिया टीवी ने आज तक को पछाड़ कर खुद को सरताज घोषित कर दिया है। टैम की ताजी रिपोर्ट (21 से 27 सितंबर) में आज तक 18.19 की टीआरपी के साथ नंबर दो पर चला गया है। नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान हुए इंडिया टीवी की टीआरपी 19.26 पर पहुंच गई है। कई हफ्तों से चल रहे आज तक और इंडिया टीवी में चूहे-बिल्ली के खेल ने नया मोड़ ले लिया है। कमर वहीद नकवी के नेतृत्व वाली आज तक की संपादकीय टीम के लिए मुश्किल वक्त है।

उधर, इंडिया टीवी के कर्ता-धर्ता रजत शर्मा और मैनेजिंग एडीटर विनोद कापड़ी के नेतृत्व में इंडिया टीवी की संपादकीय टीम अपनी कामयाबी पर जश्न के मूड में है। अब इंडिया टीवी की टीम अपने सक्सेस फार्मूले को विस्तार देकर जहां नंबर वन की कुर्सी पर लगातार काबिज रहने की तैयारी कर रही है वहीं आज तक की टीम अपनी खोई जमीन हासिल करने के लिए नए सिरे से दिमाग लड़ाने की कवायद शुरू करने जा रहा है। जानकारों का कहना है कि आज तक को लगे इस झटके के बाद इस न्यूज चैनल की संपादकीय टीम के वरिष्ठ लोगों की काबिलियत पर प्रबंधन उंगली उठा सकता है।

इस हफ्ते जो टीआरपी का खेल हुआ है उसमें स्टार न्यूज 15.54 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। जी न्यूज 12.35 के आंकड़े के साथ चौथे स्थान पर है। आईबीएन7 को 8.63 और एनडीटीवी इंडिया को 8.23 अंक मिले हैं। न्यूज 24 को 5.87, समय को 5.58, लाइव इंडिया को 3.45 और डीडी न्यूज को 2.92 की टीआरपी हासिल हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...