वरिष्ठ पत्रकार संजय प्रभाकर अब वायस आफ इंडिया, महाराष्ट्र के हेड बन गए हैं। उन्हें दक्षिण भारत का भी प्रभार सौंपा गया है। वीओआई में उनकी ज्वायनिंग एक अक्टूबर को एक्जीक्यूटिव एडीटर के रूप में हुई। वे मुंबई में ही टीवी9 में एसोसिएट एडीटर थे। संजय के पास प्रिंट और टीवी दोनों का अनुभव है। वे एनडीटीवी, आईबीएन7 और इंडिया टीवी जैसे न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं। वे महाराष्ट्र-मुंबई के लिए आईबीएन7 में ब्यूरो चीफ और इंडिया टीवी में रेजीडेंट एडीटर के रूप में काम कर चुके हैं।
एनडीटीवी में पांच वर्षों तक सीनियर स्पेशल करेस्पांडेंट रहे संजय प्रभाकर का कहना है कि उन्होंने टीवी को एनडीटीवी से ही सीखा है और आज जो कुछ हैं, इसी की वजह से हैं। टीवी से पहले संजय प्रभाकर ने प्रिंट में भी लंबी पारी खेली है। वे नवभारत, कुबेर टाइम्स आदि अखबारों में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं। अपने काम के चलते कई बार पुरस्कृत किए जा चुके संजय प्रभाकर को कई बड़ी खबरें ब्रेक करने का श्रेय जाता है।
अब देखना है कि वीओआई के साथ आकर वे किस तरह की और कितनी लंबी पार खेल पाते हैं। संजय को नई पारी के लिए आप [email protected] पर शुभकामनाएं दे सकते हैं।











