Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बनारस के वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्रिपाठी कोमा में

एक दुखद सूचना। दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी के प्रमुख संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्रिपाठी रिपोर्टिंग करते वक्त पहाड़ से फिसलने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वे इस समय कोमा में हैं। उन्हें बीएचयू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सुशील त्रिपाठी एक स्टोरी के सिलसिले में वाराणसी-चंदौली के चकिया-नौगढ़ इलाके में गए हुए थे। चकिया और नौगढ़ का इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। वे रिपोर्टिंग के सिलसिले में यहां के पहाड़ पर चढ़े और वहां के लोगों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी के कुछ लोग और स्थानीय पत्रकार भी थे। बारिश होने से पहाड़ पर फिसलन ज्यादा हो गई थी। लौटते वक्त उनका पांव फिसल गया और वे 100 फीट गहरी खाई में गिर गए। इससे उनके पूरे शरीर में बुरी तरह चोटें आईं हैं।

उन्हें खाई से निकालने और अस्पताल में भर्ती कराने में काफी वक्त लग गया। उन्हें बीएचयू मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जाने-माने न्यूरो सर्जन विवेक शर्मा और उनकी टीम कर रही है। डाक्टरों का कहना है कि दिमाग में ब्लड की क्लाटिंग नहीं हुई है जो अच्छी बात है। इससे सर्जरी की जरूरत नहीं है। दवाओं के सहारे उनके सिर के अंदरूनी जख्म को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। वे पिछले 36 घंटे से कोमा में हैं। उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है। दाएं पैर का घुटना बुरी तरह डैमेज है।

इस हादसे से वाराणसी समेत आसपास के इलाकों के पत्रकार दुखी हैं और सुशील त्रिपाठी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। भड़ास4मीडिया इस मुश्किल वक्त में सुशील त्रिपाठी के जल्द होश में आने और पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर रिपोर्टिंग के लिए मैदान में उतरने की कामना  करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...