Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जल्द होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

sunil chaudhariमीडिया का नंगा सच : सुनकर आप कांप जाएंगे : हिस्ट्रीशीटर बना रिपोर्टर : ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर की है जो रिपोर्टर बन गया था। इसे शुक्रवार की रात एक व्यापारी को लूटते समय पुलिस ने मार गिराया। बाद में पता चला कि इस बदमाश पर गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट और लूट समेत आधा दर्जन मुकदमें हैं। इसे एक बड़े अखबार ने अपने यहां प्रतिनिधि बना लिया था। वो खबरें लिखना सीख रहा था। खबरें लिखकर भेज रहा था। अखबार के आफिस में रोजाना आ जा रहा था। इसे पहले भी पुलिस उठा चुकी थी।

तब इसकी निशानदेही पर लूट की कई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं थीं। बाद में यह सेटिंग करके न सिर्फ शिक्षा मित्र बना बल्कि एक बड़े अखबार का इलाकाई रिपोर्टर भी बन बैठा। रिपोर्टरी के दौरान ही इसने एक व्यापारी को लूटने का खौफनाक प्लान बना डाला और इस पर अमल भी कर डाला। पर पब्लिक की दिलेरी और एक सिपाही के साहस के चलते लूट के बाद भागते समय इसे घेर लिया गया और मार गिराया गया। गोरखपुर में हुई इस मुठभेड़ की खबर को सभी छोटे-बड़े अखबारों ने अपने यहां फ्रंट पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पर यह किसी ने नहीं प्रकाशित किया कि यह शातिर लुटेरा इन्हीं बड़े अखबारों में से किसी एक का रिपोर्टर भी था।

भड़ास4मीडिया आपको बताएगा इस हिस्ट्रीशीटर के रिपोर्टर बनने की दास्तान। भड़ास4मीडिया की टीम के पास हैं इस हिस्ट्रीशीटर के रिपोर्टर बनने के हर तरह के सुबूत। पर यह कहानी सिर्फ इतनी नहीं है। यह खुलासा है मीडिया में पनप रहे एक नए ट्रेंड का। क्या हिस्ट्रीशीटर विधायक, सांसद और मंत्री के बाद हिस्ट्रीशीटर रिपोर्टर, सब एडीटर और एडीटर भी हुआ करेंगे? उत्तर तो हां में ही आ रहा है। अभी आप सोचिए। 

भड़ास4मीडिया पर जल्द ले आ रहे हैं हिंदी मीडिया का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा- हिस्ट्रीशीटर बना रिपोर्टर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...