डीएनए कल यानि 7 जून को जयपुर से लांच होने जा रहा है। इससे ठीक पहले एक नई ज्वायनिंग के तहत हिंदुस्तान टाइम्स, जयपुर के सीनियर रिपोर्टर सिद्धार्थ बोस ने डीएनए, जयपुर को ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले पिछले महीने 5 मई को जयपुर से टाइम्स आफ इंडिया ने अपना एडीशन लांच किया। तब टीओआई ने भी एचटी, जयपुर के कई लोगों को तोड़ा। डीएनए ने भी एचटी में ही सेंधमारी की है। सूचना है कि इसके चलते अब एचटी, जयपुर में केवल दो रिपोर्टर बचे हैं।
मालूम हो कि पहले एचटी भी जयपुर से अपना एडीशन निकाला करता था लेकिन बाद में उसे बंद करके जयपुर में ब्यूरो ही रखा गया। अब जबकि दूसरे अखबार ताबड़तोड़ तरीके से अपने एडीशन लांच कर रहे हैं तो एचटी को भी देर सबेर यहां एडीशन लांच करना पड़ेगा, साथ ही टूटे फूटे ब्यूरो को ठीक करने के लिए नई भर्तियां करनी होगीं।











