आज समाज, दिल्ली के स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने यहां से इस्तीफा देकर अब इलेक्ट्रानिक मीडिया में नई पारी की शुरुआत की है। पिछले कई महीनों से प्रदीप सिंह के आज समाज से जाने की चर्चाएं हो रहीं थीं। उन्होंने आज समाज से इस्तीफा देने और सीएनईबी चैनल ज्वाइन करने की पुष्टि भड़ास4मीडिया से की। प्रदीप सीएनईबी में पोलिटिकल एडीटर के बतौर काम देखेंगे। राहुल देव के सीएनईबी का हेड बनने के बाद से कई नए लोगों के वरिष्ठ पदों पर आने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।
एमएच1 न्यूज चैनल में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत करुणा मदान ने इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रही हैं, पता नहीं चल पाया है लेकिन वे फिलहाल दिल्ली में प्रेस क्लब चुनाव में व्यस्त हो चुकी हैं।
वे अध्यक्ष पद की उम्मीदवार के बतौर अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। इस्तीफे की वजह के बारे में पूछे जाने पर करुणा ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।











