Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार न्यूज बनेगा सुपरस्टार, इंडिया टीवी फिर धड़ाम

आज तक ने मामूली अंतर से इंडिया टीवी को पछाड़ते हुए फिर नंबर वन की कुर्सी को अपने पास खींच लिया है। हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले वह .5 नीचे खिसका है लेकिन उससे कहीं बहुत ज्यादा (1.9) इंडिया टीवी नीचे खिसक गया है। इसके चलते आज तक की टीआरपी 19.6 हो गई और इंडिया टीवी की 19.3,  इस प्रकार सिर्फ .3 की बढ़त से आज तक नंबर एक बना है। इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर तो स्टार न्यूज के लिए है। वो अब आज तक और इंडिया टीवी दोनों के सिर तक पहुंच गया है। हिंदी न्यूज चैनलों का नया ”सुपर स्टार” स्टार न्यूज बनता दिख रहा है। अगर उसके ग्रोथ का क्रम जारी रहा तो अगले हफ्ते वह नंबर एक न्यूज चैनल बन सकता है। इस हफ्ते उसने 2 अंकों की जबर्दस्त वृद्धि के साथ खुद की टीआरपी 19.1 पर पहुंचा दी है।

मतलब, वह इंडिया टीवी से सिर्फ .2 पीछे है और आज तक से .5 कम है। स्टार न्यूज की सफलता एक नए ट्रेंड के सफल होने की कहानी है। खबरों से परे अन्य चीजों को दिखाकर आगे बढ़ने का जो सिलसिला इंडिया टीवी ने शुरू किया, उसे बाकी सभी चैनल फालो करने लगे। और तो और, खबरों के दम पर टीवी न्यूज चैनलों का सरताज बना आज तक भी इंडिया टीवी के बनाए ट्रेंड पर चल पड़ा। नतीजा हुआ, आज तक अपनी जमीन खो बैठा और इंडिया टीवी अपनी जमीन मजबूत करता गया।

पिछले कई महीनों से स्टार न्यूज ने खुद को सिर्फ खबरों पर केंद्रित करने की ठानी। इसका अब फायदा स्टार को मिलता दिख रहा है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अब बाकी न्यूज चैनल भी खुद को कामेडी और भूत-प्रेत की राह से हटाकर खबरों की ट्रैक पर लाने की कोशिश करेंगे।

जी न्यूज को इस हफ्ते काफी नुकसान हुआ है। वो 1.5 अंक नीचे गिरकर 12.1 पर पहुंच गया है। 9.5 की टीआरपी के साथ आईबीएन अपनी जमीन बचाए हुए है। एनडीटीवी भी .3 की ग्रोथ लेकर इस हफ्ते 9.4 पर पहुंचा है। समय ने अच्छी सफलता हासिल की है। उसे 1.3 का मुनाफा इस हफ्ते हुआ और टीआरपी 7.4 पर पहुंच गई है। डीडी 3.7 और इंडिया न्यूज 2.3 पर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...