Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भव्य समारोह में चौथी दुनिया उर्दू लांच

चौथी दुनिया उर्दू कल शाम दिल्ली के अशोका होटल में एक भव्य समारोह में लांच कर दिया गया. सैकड़ों नेताओं, मीडियाकर्मियों, बुद्धिजीवियों, अधिकारियों आदि की मौजूदगी में चौथी दुनिया उर्दू का लांचिंग एडिशन समारोह में मौजूद सभी लोगों के बीच वितरित किया गया. शाम आठ बजे शुरू हुआ लांचिंग समारोह करीब 11 बजे तक चला. अखबार के मालिक कमल मोरारका भी इस मौके पर मौजूद थे. मंच पर चौथी दुनिया को मिले लिमका एवार्ड, चौथी दुनिया हिंदी और उर्दू के कवर पेज और कमल मोरारका की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हुईं थीं.

चौथी दुनिया उर्दू कल शाम दिल्ली के अशोका होटल में एक भव्य समारोह में लांच कर दिया गया. सैकड़ों नेताओं, मीडियाकर्मियों, बुद्धिजीवियों, अधिकारियों आदि की मौजूदगी में चौथी दुनिया उर्दू का लांचिंग एडिशन समारोह में मौजूद सभी लोगों के बीच वितरित किया गया. शाम आठ बजे शुरू हुआ लांचिंग समारोह करीब 11 बजे तक चला. अखबार के मालिक कमल मोरारका भी इस मौके पर मौजूद थे. मंच पर चौथी दुनिया को मिले लिमका एवार्ड, चौथी दुनिया हिंदी और उर्दू के कवर पेज और कमल मोरारका की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हुईं थीं.

कमल मोरारका की तस्वीर के नीचे लिखा था- विजन बिहाइंड दिस मिशन. कार्यक्रम में एनके सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अजीज बर्नी, अशोक गहलोत, प्रभात रंजन दीन, रीता बहुगुणा जोशी, जय प्रकाश पांडेय, संजीव सिन्हा, राजीव सचान, रहमान खान, यशवंत सिंह, भारत भूषण, सचिन सिंह, सरोज सिंह, अश्विनी, अशोक शर्मा, नीरज, रुबी अरुण, डा. मनीष आदि मौजूद थे.

सभी मेहमानों का प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने स्वागत किया. लांचिंग समारोह के बाद होटल अशोका में ड्रिंक और डिनर की भी व्यवस्था थी. आयोजन के दौरान मंच पर कई मुस्लिम धर्मगुरुओं और मौलानाओं ने उर्दू चौथी दुनिया के बारे में अपने विचार रखे. चौथी दुनिया उर्दू को दुनिया का पहला उर्दू साप्ताहिक अखबार बताया गया है. चौथी दुनिया से जुड़े लोगों का कहना है कि उर्दू चौथी दुनिया के संवाददाता दुनिया के कई मुस्लिम व गैर-मुस्लिम देशों में नियुक्त किए जा रहे हैं.

मीडिया से जुड़ी खबरें भेजने के लिए [email protected] या 09999330099 का सहारा ले सकते हैं. भेजने वाले का नाम पता ठिकाना हर हाल में गु्प्त रखा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. a n shibli

    June 24, 2010 at 11:27 am

    santosh ji ko badhai. magar ek sawal mere dimagh mein yah a raha hai ki urdu akhbar woh log hi kyon shoroo mkar rahein hain jinko urdu nahin aati. sahara subrat roy ka hai. sunday indian arindum chaudhary nikaal rahe hain. inqalab ab jagran waale nikalenge aur ab chauthi dunya santosh bhartoya jee nikal rahein hain. to kya yah samjha jaye ki musalmanon mein bada akhbar nikalne ki taqat nahin hai ya phir ya ki musalman itna gyan rakhta hi nahin ki bada urdu akhbar nikal sake. khair main to patrakar hoon aur mujhe is se kya matlab ki akhbar kaun nikal raha hai mujhe to kahin bhi kaam karna hai. agar urdu nahin jaanne wale urdu ka achcha akhbar nikal sakte hain to kamal ki baat hai aur aise sab logon ko badhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...