Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘एचबीसी न्यूज’ के सीईओ संजय गौड़ बर्खास्त

संजय गौड़राजस्थान में काफी समय से लांच होने का इंतजार कर रहे रीजनल न्यूज चैनल ‘एचबीसी न्यूज’ के सीईओ और न्यूज हेड संजय गौड़ को प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है. संजय पर कई तरह के आरोप थे. प्रबंधन ने आरोपों को जांच में सही पाया और उन्हें टर्मिनेट कर दिया. बताया जा रहा है कि संजय पर कई वर्षों से चैनल लांच न करा पाने का ठीकरा फूटा है. साथ ही वित्तीय गड़बड़ियों के भी कुछ मामले सामने आए हैं.

संजय गौड़राजस्थान में काफी समय से लांच होने का इंतजार कर रहे रीजनल न्यूज चैनल ‘एचबीसी न्यूज’ के सीईओ और न्यूज हेड संजय गौड़ को प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है. संजय पर कई तरह के आरोप थे. प्रबंधन ने आरोपों को जांच में सही पाया और उन्हें टर्मिनेट कर दिया. बताया जा रहा है कि संजय पर कई वर्षों से चैनल लांच न करा पाने का ठीकरा फूटा है. साथ ही वित्तीय गड़बड़ियों के भी कुछ मामले सामने आए हैं.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होने जा रहे इस चैनल को सियाराम एक्सपोर्ट ग्रुप लॉन्च कर रहा है. इसके चेयरमैन सतीश कट्टा हैं. यह ग्रुप राजस्थान में मीडिया और फिल्म इंस्टीट्यूट भी संचालित करता है जिसका नाम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार मीडिया एंड फिल्म्स (आईआईएमएफ) है. चैनल को इसी साल मार्च महीने में लांच कर दिया जाना था. इससे संबंधित खबर भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित हुई थी लेकिन जाने किन स्थितियों की वजह से चैनल का लांच टलता रहा.

अब भी यह चैनल आन एयर होने का इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक चैनल के शुरू करने का सारा इनफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, केवल प्लानिंग व विल पावर की कमी की वजह से चैनल को व्यवस्थित तरीके से लांच नहीं किया जा सका. बर्खास्त किए गए सीईओ एवं न्यूज हेड संजय दैनिक भास्कर, इण्डिया टीवी, एस1, दूरदर्शन के लिए काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर

    July 7, 2010 at 12:42 pm

    इस खबर पर आए दर्जनभर से ज्यादा प्रकाशित-अप्रकाशित कमेंट सिर्फ दो आईपी एड्रेस से आए हैं. एक हैं 117.196.224.235 और दूसरा है 117.196.244.111. इन आईपीज से नाम बदल बदलकर कमेंट किए गए हैं और किसी एक शक्स को टारगेट करके कमेंट किए जा रहे हैं. इसलिए सारे कमेंट हटाए जा रहे हैं और इन दोनों आईपीज को ब्लाक किया जा रहा है ताकि भविष्य में इन आईपीज से कोई कमेंट न आ सके. -सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, भड़ास4मीडिया

  2. SUMER SINGH RAWAT AJMER

    August 11, 2010 at 8:42 am

    best of luck on new news H B C I hope this news soon lanching

  3. kuldeep

    September 24, 2010 at 7:52 am

    HBC ko aab pata chal gaya hoga ki sanjay gaur kitne kam ka banda tha… nai bhartiyan… a huge politics.. channel ka aata pata nahi… sabhi ko bewkoof bana rahe hain…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...