Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

निर्मल पाठक का इस्तीफा, दिलीप शुक्ला भास्कर में

Nirmal Pathakदैनिक भास्कर के राष्ट्रीय ब्यूरो के चीफ और वरिष्ठ पत्रकार निर्मल पाठक अब इस संस्थान को टाटा बाय बाय बोल रहे हैं। उन्होंने भास्कर ग्रुप को नोटिस दे दिया है। उन्होंने 15 अक्टूबर तक खुद को कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। निर्मल अब अमर उजाला को अपनी सेवाएं देंगे। वे किस भूमिका में आ रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है पर निर्मल की वरिष्ठता और उनके कार्य को देखते हुए अमर उजाला में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है। 

Nirmal Pathakदैनिक भास्कर के राष्ट्रीय ब्यूरो के चीफ और वरिष्ठ पत्रकार निर्मल पाठक अब इस संस्थान को टाटा बाय बाय बोल रहे हैं। उन्होंने भास्कर ग्रुप को नोटिस दे दिया है। उन्होंने 15 अक्टूबर तक खुद को कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। निर्मल अब अमर उजाला को अपनी सेवाएं देंगे। वे किस भूमिका में आ रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है पर निर्मल की वरिष्ठता और उनके कार्य को देखते हुए अमर उजाला में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है। 

भड़ास4मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर निर्मल ने भास्कर प्रबंधन को इस्तीफा सौंपने की बात कुबूल की। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की तरफ से अभी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्मल पाठक दैनिक भास्कर से पहले दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें साफ-सुथरी छवि वाला शालीन जर्नलिस्ट माना जाता है। राजनीतिक खबरों की विशेषज्ञता रखने वाले निर्मल रिपोर्टिंग के सिलसिले में कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं। उन्हें कई बड़ी खबरें ब्रेक करने का गौरव हासिल है। भड़ास4मीडिया की तरफ से नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

दूसरी खबर भी दैनिक भास्कर से संबंधित है। दैनिक भास्कर के दिल्ली संस्करण में कई महीनों से खाली न्यूज एडीटर पद के लिए तलाश पूरी हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला ने यहां ज्वाइन कर लिया है। यहां यह बता दें कि दिलीप शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई चैनलों के मालिक राजीव शुक्ला के बड़े भाई हैं। दिलीप शुक्ला मूलतः कानपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने कानपुर में कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे काफी समय से अखबार के काम से अलग थे और अपने कामों में लगे हुए थे। लंबे गैप के बाद उन्होंने मुख्यधारा की पत्रकारिता में फिर से इंट्री मारी है।  देखना है कि वे अबकी किस तरह की और कितनी बैटिंग कर पाते हैं।


अगर आप भी किसी नई जगह ज्वाइऩ करने जा रहे हैं, ज्वाइन कर चुके हैं तो इस बारे में भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए सूचित कर सकते हैं। इन तीनों मेल आईडी [email protected], [email protected], [email protected] में से किसी पर भी आप सूचनाएं मेल कर सकते हैं। आप 09999330099 पर एसएमएस या फोन करके भी सूचित कर सकते हैं। हिंदी मीडिया के इस सबसे बड़े मंच से आपके जुड़ाव का हम दिल से स्वागत करते हैं। आपके सहयोग से ही यह मंच और मजबूत बनेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...