Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई के हैदराबाद आफिस पर भी पड़ा ताला

वायस आफ इंडिया पर छाये संकट के बादल कम होते नहीं दिख रहे हैं। चैनल प्रबंधन ने अब हैदराबाद आफिस से भी हाथ खींच लिया है। यह सब बेहद गुपचुप तरीके से किया गया क्योंकि चैनल को अपने स्ट्रिंगरों को भारी भरकम राशि का पेमेंट करना था। स्ट्रिंगर जुलाई और उसके बाद के पेमेंट के लिए अब भी इंतजार कर रहे हैं। वीओआई प्रबंधन की माली हालत या गैर-पेशेवर रवैया, जो भी कहिए, का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने हैदराबाद में किराये पर ली गई टैक्सियों और आफिस के दो महीने के किराए का भी भुगतान नहीं किया है। पिछले दिनों बेंगलोर में एक बिजनेस एसोसिएट की नियुक्ति की गई जिसे दो महीने से सेलरी नहीं दी गई है। दिल्ली स्थित चैनल मुख्यालय में भी सेलरी की दिक्कत बनी हुई है।

भड़ास4मीडिया को ये सब जानकारियां त्रिवेणी ग्रुप से जुड़े बेहद उच्च पदस्थ सूत्रों ने दी। सूत्रों का कहना है कि त्रिवेणी ग्रुप के चैनल वीओआई का प्रबंधन किस तरह अपने कारोबार को समेट रहा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वीओआई के दिल्ली के मैनेजरों ने हैदराबाद के स्टाफ को वहां के आफिस के उपकरणों को चुपचाप दिल्ली भेजने के लिए कह दिया।  लेकिन इसकी भनक जब हैदराबाद में किराए पर लिए गए आफिस के मालिक और आफिस में साजो-सामान की सप्लाई करने वाले को लगी तो इन लोगों ने आकर आफिस पर संयुक्त रूप से ताला जड़ दिया। इन लोगों ने कहा कि वीओआई प्रबंधन उनके बकाये का तुरंत भुगतान करे अन्यथा वो कोर्ट में जाने से नहीं हिचकेंगे। इस घटना के बाद वीओआई के दिल्ली स्थित जो मैनेजर हैदराबाद आने वाले थे, उन्होंने वहां का दौरा रद कर दिया। सूत्रों का कहना है कि वीओआई के मैनेजर भी अब दबी जुबान से कहने लगे हैं कि चैनल आर्थिक संकट में है। इसके पीछे वजह वे अमेरिकी आर्थिक मंदी और रीयल स्टेट के बिजनेस में आई गिरावट को बता रहे हैं। इस कारण तनख्वाह देने और अन्य बकायों का भुगतान करने की स्थिति में भविष्य में भी कोई बदलाव आने की संभावना नहीं दिख रही है।

सूत्रों का कहना है कि चैनल प्रबंधन अब सिर्फ मुनाफे की तरफ नजर गड़ाए है ताकि किसी तरह बिजनेस बढ़ाया जा सके। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ चुनाव वाले राज्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इन राज्यों में बिजनेस के लिए संपादकीय से लेकर बिजनेस की टीम तक में एक से बढ़कर एक उम्दा ‘खिलाड़ियों’ को रखा गया है। ये सभी लोग बिजनेस लाने के एक सूत्रीय फार्मूले पर काम कर रहे हैं। इसी के वास्ते दिल्ली से चैनल के शीर्षस्थ न्यूज मैनेजर भी चुनाव वाले राज्यों के लगातार दौरे कर रहे हैं। अब देखना है कि यह चैनल क्या वाकई लांचिंग के पहले के दावे के अनुरूप अपने को उम्दा श्रेणी के चैनलों में शुमार करा पाता है या फिर अपने वर्तमान रवैये के हिसाब से चलते हुए निम्न कोटि के चैनलों में खुद को ले जाकर खड़ा कर लेता है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद से पहले वीओआई कोलकाता और अहमदाबाद में अपने आफिसों को समेट चुका है और वहां की टीम को कई बहानों से रुखसत कर चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...