Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कमलेश दीक्षित जैसा हाल श्रीश सिन्हा का भी होगा?

अमर उजाला में तबादले होना तो रुटीन जैसा होता है लेकिन श्रीश सिन्हा के तबादले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। श्रीश सिन्हा अमर उजाला, कानपुर में लंबे समय तक रहे जहां उन्होंने विज्ञापन प्रबंधक के रूप में सफल पारी खेली। उनकी योग्यता को देखते हुए अमर उजाला के कई संस्करणों का यूनिट हेड बनाया जाता रहा। उन्होंने बनारस, हल्द्वानी, मुरादाबाद जैसे संस्करणों में यूनिट हेड के रूप में दायित्वों का निर्वाह किया। श्रीश सिन्हा फिलवक्त आगरा और अलीगढ़ यूनिट के हेड के रूप में काम देख रहे थे। उनका तबादला अब नोएडा स्थित अमर उजाला के कारपोरेट आफिस के लिए कर दिया गया है। चर्चा है कि ऐसा अमर उजाला में शीर्ष पर बैठी मैनेजमेंट की एक ताकतवर लाबी के इशारे पर किया गया है।

यह लाबी इस अखबार के पुराने और निष्ठावान लोगों को एक-एक कर निपटाने में लगी है। इसके पहले कमलेश दीक्षित, जो कानपुर में लंबे समय तक महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे, उनका तबादला नोएडा कर दिया गया था। नोएडा स्थित कारपोरेट आफिस में कई महीने बिना काम के दिन काटते रहने के बाद कमलेश ने यहां से निकल लेने में ही भलाई समझी। बाद में उन्होंने अमर उजाला से अलग हुए निदेशक अजय अग्रवाल के अखबार डीएलए में महत्वपूर्ण पोजीशन पर ज्वाइन कर लिया। चर्चा है कि कहीं श्रीश सिन्हा भी कमलेश दीक्षित की तरह खुद संस्थान छोड़ने के लिए मजबूर तो नहीं किए जा रहे!

अमर उजाला प्रबंधन से जुड़ी एक और खबर। भूपेंद्र दुबे जो अमर उजाला, बरेली के यूनिट हेड हैं, का तबादला अमर उजाला, कानपुर में यूनिट हेड के रूप में किया गया है। वे बरेली में नए यूनिट हेड के आने तक यहां का भी काम देखते रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...