तहलका ने अंग्रेजी के बाद अब हिंदी मैग्जीन का भी प्रकाशन शुरू कर दिया है। तहलका समाचार नाम से लांच की गई यह हिंदी मैग्जीन पाक्षिक है। शुरुआती अंक में कवर स्टोरी गोधरा पर केंद्रित है। मैग्जीन में हिंदी के कई जाने-माने लोगों से लिखवाया गया है। प्रभाष जोशी, मंगेश डबराल, हरिवंश, प्रसून जोशी, अशोक चक्रधर जैसे लोग अपने तेवर के साथ मौजूद हैं। तरुण तेजपाल के नेतृत्व में तहलका लगातार एक बड़ा ब्रांड बनने की ओर अग्रसर है। उम्मीद है तहलका टीम खोजी रिपोर्टों के जरिए हिंदी पाठकों को असली पत्रकारिता का अहसास करा सकेगी।
धर्मेश ने अध्यापन छोड़ मार्केटिंग में शुरू की नई पारी
धर्मेश भारद्वाज ने जबलपुर में डीजीएम पद पर दैनिक भास्कर ज्वाइन कियाड़ा है। धर्मेश इससे पहले टीचर थे। अध्यापन से मार्केटिंग के फील्ड में उतरे धर्मेश के बारे में बताया जाता है कि वे एक अच्छे ज्योतिषी भी हैं।











