Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

लखनऊ में मॉल से गिरी महिला पत्रकार की मौत

लखनऊ में एक वरिष्‍ठ महिला पत्रकार की संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक मॉल से गिरकर मौत हो  जाने की सूचना मिली है. इसे आत्‍महत्‍या बताया जा रहा है. लखनऊ पुलिस ने अभी इस घटनाक्रम पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. महिला पत्रकार का नाम सुप्रिया तिवारी है. 45 वर्षीय सुप्रिया  हिंदी दैनिक अखबार ‘स्‍वतंत्र भारत’ में कनिष्‍ठ संपादक थीं.

लखनऊ में एक वरिष्‍ठ महिला पत्रकार की संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक मॉल से गिरकर मौत हो  जाने की सूचना मिली है. इसे आत्‍महत्‍या बताया जा रहा है. लखनऊ पुलिस ने अभी इस घटनाक्रम पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. महिला पत्रकार का नाम सुप्रिया तिवारी है. 45 वर्षीय सुप्रिया  हिंदी दैनिक अखबार ‘स्‍वतंत्र भारत’ में कनिष्‍ठ संपादक थीं.

सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रहने वाली सुप्रिया आज शाम घर से कुछ दूर स्थित फन रिपब्लिक मॉल गईं थीं. बताया जाता है कि लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर वह मॉल के ऊपरी तल से अचानक नीचे गिर पड़ीं. जब तक लोग कुछ समझते और अस्‍पताल पहुंचाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सुप्रिया की दो पुत्रियां हैं. सुप्रिया के पति विमल योगी तिवारी भी पत्रकार हैं. वे भी एक जमाने में स्वतंत्र भारत में हुआ करते थे. सुप्रिया और विमल ने प्रेम विवाह किया था. बताया जाता है कि इन दिनों पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे. कुछ लोगों का कहना है कि सुप्रिया पहले भी आत्महत्या का एक प्रयास कर चुकी थीं. फिलहाल इस हादसे के बाद सुप्रिया का परिवार तो सदमें में है ही, लखनऊ का मीडिया जगत भी स्तब्ध है.

कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्‍त महिला पत्रकार ऊपर से नीचे अचानक कूद गईं. पुलिस अभी इस मामले में अपनी जुबान नहीं खोल रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि सुप्रिया ने आत्‍महत्‍या की है या यह एक हादसा था. हालांकि अभी तक पुलिस को मॉल से सुप्रिया के साथ हुए हादसे की फुटेज नहीं मिल पाई है. पुलिस मॉल के अंदर लगे कैमरों से फुटेज पाने के प्रयास में लगी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. S.P.Rai Kushinagar

    July 29, 2010 at 6:47 pm

    oh…Sad news

  2. Mazhar Husain

    July 30, 2010 at 9:16 am

    bahut Dukh hua yah samachar sun kar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...