हिन्दुस्तान, बरेली से कॉपी एडिटर सुमित अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. सुमित ने इसी पोस्ट पर अमर उजाला, लखनऊ ज्वाइन किया है. सुमित हिन्दुस्तान, लखनऊ में स्ट्रिंगर थे. चार महीने पहले उन्हें प्रमोट करके बरेली भेजा गया था.
दूसरी खबर अमर उजाला, अलीगढ़ से. यहां पर जूनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत नीतेश प्रतिहस्त ने इस्तीफा दे दिया है. नीतेश ने अपनी नई पारी नवभारत टाइम्स, दिल्ली के साथ सब एडिटर के रूप में शुरू की है.











