Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टिंग आपरेशन की झूठी क्रेडिट ली?

दो अगस्त की रात आइबीएन-सेवेन ने झारखंड के छह विधायकों का स्टिंग आपरेशन दिखाया। यह स्टिंग आपरेशन कोबरा पोस्ट के दिल्ली स्थित संवाददाता आशीष ने किया। उन्होंने कोबरा पोस्ट के संपादक अनिरूद्ध बहल के निर्देशन पर रांची में रहकर यह दुस्साहसिक काम किया। इस पूरी प्रक्रिया में आइबीएन-सेवेन की टीम का कोई सदस्य किसी भी रूप में जुड़ा नहीं था। कोबरा पोस्ट ने स्टिंग करने के बाद अपने फुटेज आइबीएन-सेवेन को बेच दिये। दिलचस्प यह कि आइबीएन सेवेन पर यह खबर चलने के बाद इसकी क्रेडिट इस चैनल के रांची सिथत एक संवाददाता जयशंकर को दी जाने लगी।

दो अगस्त की रात आइबीएन-सेवेन ने झारखंड के छह विधायकों का स्टिंग आपरेशन दिखाया। यह स्टिंग आपरेशन कोबरा पोस्ट के दिल्ली स्थित संवाददाता आशीष ने किया। उन्होंने कोबरा पोस्ट के संपादक अनिरूद्ध बहल के निर्देशन पर रांची में रहकर यह दुस्साहसिक काम किया। इस पूरी प्रक्रिया में आइबीएन-सेवेन की टीम का कोई सदस्य किसी भी रूप में जुड़ा नहीं था। कोबरा पोस्ट ने स्टिंग करने के बाद अपने फुटेज आइबीएन-सेवेन को बेच दिये। दिलचस्प यह कि आइबीएन सेवेन पर यह खबर चलने के बाद इसकी क्रेडिट इस चैनल के रांची सिथत एक संवाददाता जयशंकर को दी जाने लगी।

जयशंकर ने भी मौके का लाभ उठाकर बयान दे डाला कि किस तरह उन्होंने रात-रात भर जगकर यह स्टिंग आपरेशन किया। प्रभात खबर ने तो उसका लंबा सा इंटरव्यू ही प्रकाशित कर दिया। जबकि आइबीएन-सेवेन और कोबरा पोस्ट से जुड़े लोग यह समझ नहीं पा रहे कि यह गलतफहमी से हुआ या जानबूझकर कि दूसरे के काम की क्रेडिट लेने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली से एक वरीय पत्रकार ने भड़ास4मीडिया को यह जानकारी दी है। साथ ही यह सुझाव दिया है कि इस मामले का खुलासा स्वयं आइबीएन7 को अपनी रिपोर्ट में करना चाहिए ताकि गलतफहमी दूर हो। ध्यान रहे कि आइबीएन सेवेन ने अपनी खबर में कोबरा पोस्ट के आशीष का ही नाम लिया, एक बार भी जयशंकर का नाम नहीं लिया। अब चूंकि यह विवाद का विषय बन चुका है कि इसमें जयशंकर की क्या भूमिका थी तो इसे स्पष्ट करना आइबीएन-सेवेन का ही दायित्व है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. misha

    August 3, 2010 at 12:10 pm

    iss ch ka ye pahla kam thodey hai ….mafiao..gundo ,aur dalalo se bhara ye group na jane kitni bar dusro ki mahnet ki khata rahega…

  2. vijay

    August 3, 2010 at 2:16 pm

    आदरणीय राजदीप और आशुतोष तो बता ही देते कि स्टिंग किस ने किया है, ये लोग क्रेडिट देने का मामले में पीछे नहीं रहते। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ये बात राजदीप और आशुतोष की जानकारी में नहीं रही होगी, नहीं तो वो ऐसा छिनाली वाला काम नहीं करते। ये ठीक है कि मोल तोल के बाद स्टिंग खरीद लिया था लेकिन उस रिपोर्टर की मेहनत का श्रेय किसी और को देना ये लानत भरा काम राजदीप और आशू कर ही नहीं सकते। बधाई उन रिपोर्टर को जिन्होंने से पर्दाफाश किया है।

  3. Sanjeev

    August 3, 2010 at 3:10 pm

    Yes, IBH shall clarify it. Prabhat Khabar shall also make it clear that who had conducted the sting

  4. अजय

    August 3, 2010 at 3:40 pm

    नहीं ये बिल्कुल गलत है मैन रिपोर्ट सीएनएनआईबीएन और आईबीएन 7 दोनों पर देखी। एंकर कई बार आशिष कि रिपोर्ट का नाम ले रहे थे।

  5. santosh gupta,begusarai

    August 3, 2010 at 3:51 pm

    mal maharaj ke aa mirja khele holi……………kya baat hai ibn ki.

  6. digvijay

    August 3, 2010 at 5:41 pm

    ji ha ishme jaishankar ki koi bhumika nahi thi ,na hi ibn ne kisi report may jaishankar ka naam liya ,ab jaishankr ji khud muh miya mithoo ban jaye to koi kya kare………….

  7. Sanjeev

    August 4, 2010 at 2:23 pm

    Prabhat Khabar has clarified today on front page that the name of Jaishankar was published by mistake

  8. Sanjeev

    August 4, 2010 at 2:24 pm

    Prabhat Khabar has published today on front page that name of Jaishakar was published by mistake. But it is not clear how did this Jaishakar made claims for doing the sting operation

  9. Santosh Kumar

    August 5, 2010 at 3:55 am

    Jaishanker per defamation & fraud a case kiya jana chahiye. Jaishaker past mein bhi is tarah ka forgery kiya hai. IBN & Ranchi Journalist ko Jaishaker ke against action lena chahiye

    Santosh Kumar

    News 11
    9304099548

  10. Neeraj Karan Singh

    August 5, 2010 at 8:08 am

    उन्होंने कोबरा पोस्ट के संपादक अनिरूद्ध बहल के निर्देशन पर रांची में रहकर यह ‘दुस्साहसिक’ काम किया।……. भाई जरा इसे ठीक करें…. गलत न लिखें….

  11. प्रार्थी

    August 7, 2010 at 10:33 am

    जंहा तक मैं जानता हूं…. कोबरा पोस्ट एक ऐसा संस्थान है जंहा रीयल जर्नलिज्म किया जाता है। ये संस्थान अपने काम के कारण जाना तथा पहचाना जाता है। रही बात क्रेडिट लेने की तो भाई मेरे जो स्टिंग करता है वो ही जानता है कि स्टिंग कैसे हुआ। उसके बाद तो दुनिया कहती है कि फला स्टिंग मैने किया या मेरा आईडिया था जो चोरी कर लिया गया है। हालांकि कोबरा पोस्ट और उसका रिपोर्टर कभी भी क्रेडिट के लिए नहीं मरता है और न ही अपना नाम चाहता है। यंहा सिर्फ काम होता है नाम की फिक्र किसी को भी नहीं होती। क्रेडिट लेने वालो जरा सम्भल कर भाई कंही क्रेडिट के चक्कर में जान से हाथ न धो डालना। क्योकि आपकी दुशमनी हो जाएगी स्टिंग में फसे लोगों के साथ।

  12. singh

    August 11, 2010 at 7:18 am

    sampadak mahoday…itne baukhla kar ibn7 per apni bhadas kyon utar rahe hain…patrakarita ka pehla sach to yahi hai ki nispaksh hokar likho…aap to ibn7 se kuch zyada hi khakhuaye hue hain..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...