जी न्यूज के आउटपुट हेड संजय पांडेय के बारे में सूचना है कि उन्हें जल्द लांच होने वाले जी न्यूज के यूपी चैनल का बिजनेस हेड बनाया गया है। संजय पांडेय की जगह विष्णु शंकर को आउटपुट का काम सौंप दिया गया है।
परमेश्वर शर्मा ने न्यूज वेब पोर्टल राजस्थान ग्लोबल डाट काम में डेस्क इंचार्ज/स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में नई पारी शुरू की है। वे इससे पहले राष्ट्रीय सहारा, जयपुर में रिपोर्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
युवा पत्रकार संगीता तिवारी के बारे में सूचना है कि उन्होंने फोकस टीवी ज्वाइन कर लिया है। संगीता इससे पहले सीएनएन-आईबीएन और महुआ जैसे चैनलों में भी काम कर चुकी हैं।
पंकज तिवारी डीडी न्यूज में, प्रतीक श्रीवास्तव अब साधना टीवी के साथ
पंकज तिवारी ने डीएलए, गाजियाबाद से इस्तीफा देकर डीडी न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है।
प्रतीक श्रीवास्तव ने साधना टीवी के मालवा निमाड़ ब्यूरो में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले इंदौर में राज टीवी में थे।











