अभिजीत मिश्रा ने अमर उजाला, जम्मू के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। लखनऊ निवासी अभिजीत लंबे समय से अमर उजाला में थे। नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू कर रहे हैं। वे एक नवंबर को एक्जीक्यूटिव एडीटर के पद पर भोपाल में ज्वाइन करेंगे। अमर उजाला ने अभिजीत के इस्तीफा देने के बाद जम्मू का प्रभारी मृत्युंजय को बनाया है। मृत्युंजय अमर उजाला, जालंधर में न्यूज एडीटर के पद पर कार्यरत थे।
दैनिक जागरण, धर्मशाला में किशोर झा को प्रमोट करके न्यूज एडीटर बना दिया गया है। यहां के एनई विजय गुप्ता के लुधियाना ट्रांसफर किए जाने के बाद से यह पद खाली था।
उदय शंकर खवारे ने अभी-अभी ज्वाइन किया, राजेश कुमार ओझा सड़क दुर्घटना में जख्मी
प्रभात खबर, कोलकाता में कार्यरत पत्रकार उदय शंकर खवारे के बारे में सूचना है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा देकर नई पारी गुड़गांव में नए लांच होने वाले अखबार ‘अभी-अभी’ के साथ शुरू की है। वे यहां डिप्टी न्यूज एडीटर बने हैं।
खबर है कि दैनिक हिंदुस्तान, जमशेदर के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट राजेश कुमार ओझा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज टीएमएच में कराया जा रहा है। पैर की हड्डी टूटी है और सिर में चोट है। सिर का एक आपरेशन हुआ है। अब स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।











