एनसीआर के गुडग़ांव, रेवाड़ी व नारनौल में अच्छी पकड़ कायम रखने वाले पंजाब केसरी, दिल्ली ने अचानक अखबार की कीमत 2 रुपये कर दी है। इससे दैनिक भास्कर व जागरण के सरकुरलेशन पर खासा असर पड़ सकता है।
दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी व नारनौल जिलों में नंबर वन चल रहे दैनिक भास्कर को पंजाब केसरी दिल्ली से अच्छी खासी चुनौती मिल रही है। गुडग़ांव में पंजाब केसरी, दिल्ली नंबर वन चल रहे दैनिक जागरण को चुनौती देने की स्थिति में है। वहां भास्कर का कोई खास क्रेज नहीं है। हरियाणा के अन्य जिलों में पंजाब केसरी के जालंधर एडिशन की खासी धूम है। पंजाब केसरी सप्ताह में दो दिन गुरुवार व रविवार को साढ़े तीन रुपए में और शेष पांच दिन तीन रुपए में बेचा जाता था।
सरकुलेशन बढ़ाने के लिए एक अगस्त से पंजाब केसरी की कीमत पूरे सप्ताह 2 रुपए कर दी गई है। ऐसे में जागरण व भास्कर दोनों को ही खतरा महसूस होने लगा है। अगर अगले कुछ दिनों में इन अखबारों के सरकुलेशन पर असर पड़ता है, तो दोनों ही अखबारों को कीमत कम करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। बहरहाल चाहे कुछ भी हो, पाठकों को तो सस्ता अखबार पढऩे का मौका मिल ही जाएगा।
रेवाड़ी से नरेन्द्र वत्स की रिपोर्ट












Deep Chand Yadav
August 9, 2010 at 2:56 am
Narender bhai akhbaaro ki price war ya circulation stratgies ki baaten chhodiye aur apni style me kuch…………………………………………………………………….. dhamakedaar likhiye