Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रोग्रामिंग हेड आराधना भोला का जूम से इस्तीफा

: अरफा खानम को रोजगार मिला, लाइव इंडिया पहुंचीं : सत्य प्रकाश ने इंडिया न्यूज, मुंबई ज्वाइन किया : जूम चैनल, मुंबई से खबर है कि प्रोग्रामिंग हेड आराधना भोला ने इस्तीफे का नोटिस प्रबंधन के पास भेज दिया है. सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक कारणों की वजह से आराधना चैनल से अलग होना चाहती हैं. फिलहाल वे नोटिस पीरियड में चल रही हैं. स्टार टीवी में वाइस प्रेसीडेंट प्रोग्रामिंग रहीं आराधना भोला ने एनडीटीवी में बतौर जर्नलिस्ट काम किया हुआ है. बाद में वे प्रोग्रामिंग में चली आईं.

: अरफा खानम को रोजगार मिला, लाइव इंडिया पहुंचीं : सत्य प्रकाश ने इंडिया न्यूज, मुंबई ज्वाइन किया : जूम चैनल, मुंबई से खबर है कि प्रोग्रामिंग हेड आराधना भोला ने इस्तीफे का नोटिस प्रबंधन के पास भेज दिया है. सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक कारणों की वजह से आराधना चैनल से अलग होना चाहती हैं. फिलहाल वे नोटिस पीरियड में चल रही हैं. स्टार टीवी में वाइस प्रेसीडेंट प्रोग्रामिंग रहीं आराधना भोला ने एनडीटीवी में बतौर जर्नलिस्ट काम किया हुआ है. बाद में वे प्रोग्रामिंग में चली आईं.

जूम में वे छह महीने पहले आईं. उन्होंने अपने अल्प समय के कार्यकाल में काफी काम किया. कई अच्छे शो दिए और अच्छे प्रोग्राम बनवाए. हार्ड वर्किंग आराधना प्रोग्रामिंग में नए कानसेप्ट और इन्नोवेशन के लिए जानी जाती हैं. बताया जाता है कि आराधना काफी दिनों से जूम प्रबंधन से इस्तीफे के बारे में बात कर रहीं थीं पर प्रबंधन नहीं चाहता था कि वे चैनल से जाएं. पर आराधना जाने के लिए अड़ी रहीं.

एनडीटीवी से छंटनी की शिकार एंकर अरफा खानम को काफी समय बाद रोजगार मिला है. उन्हें लाइव इंडिया न्यूज चैनल में इंट्री मिल गई है. उन्होंने लाइव इंडिया ज्वाइन कर काम शुरू कर दिया है. अरफा खानम शेरवानी को पिछले साल अप्रैल में एनडीटीवी से विदा होना पड़ा था. उनके साथ करीब दर्जन भर लोगों की छंटनी हुई थी. अचानक बेरोजगार हुए कई लोग तो कुछ ही दिनों बाद दूसरे जगहों पर लग गए लेकिन कई पत्रकार काफी समय तक बेरोजगार बने रहे. उनमें अरफा भी थीं. अरफा को इस साल मई महीने में एक एवार्ड भी मिला, राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस एवार्ड 2010. सम्मान के बाद अब उनको रोजगार भी मिल गया है.

सत्य प्रकाश शर्मा ने इंडिया न्यूज, मुंबई ज्वाइन किया है. वे अभी तक जनसंदेश न्यूज चैनल में कार्यरत थे. उसके पहले ए2जेड के हिस्से रहे हैं. वे इंडिया न्यूज में पहले भी एक बार काम कर चुके हैं. वे इंडिया न्यूज, मुंबई ब्यूरो में क्राइम और जनरल बीट देख रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...