खबर है कि जालंधर में टीवी पत्रकार नरेंद्र गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। नरेंद्र चैनल नंबर वन जो कि रीजनल चैनल है, के लिए काम करते हैं। इस एफआईआर में नरेंद्र के अलावा उनके कैमरामैन बिट्टू और दोस्त सुरेश गुप्ता का भी नाम दर्ज है। इन सभी पर एक अस्पताल की रिशेप्शनिस्ट को ब्लैकमेल करने का आरोप है। सुरेश गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नरेंद्र गुप्ता और बिट्टू फरार बताए जाते हैं।
राकेश पाठक ने ईटीवी, मध्य प्रदेश के लिए चार वर्षों तक बुलेटिन प्रोड्यूसर और एंकर के रूप में सेवाएं देने के बाद यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे अब महुआ टीवी के साथ नई पारी शुरू कर चुके हैं।
ईटीवी ने प्रवीण और नीलेश का तबादला किया
एक सूचना के मुताबिक ईटीवी ने जमशेदपुर आफिस से वीडियो एडीटर प्रवीण का तबादला डाल्टनगंज के लिए कर दिया है। डाल्टनगंज में कार्यरत नीलेश कुमार का तबादला रांची आफिस के लिए किया गया है।











