Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

महिला पत्रकार का शव पंखे से लटका मिला

: पति भी अंग्रेजी अखबार के पत्रकार : दोनों ने प्रेम विवाह किया था : टाइम्स आफ इंडिया की महिला पत्रकार सैयदा शगुफ्ता नूर (28) की रहस्‍यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव दिल्ली के मयूर विहार फेस वन में बसंत अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में मिला.

: पति भी अंग्रेजी अखबार के पत्रकार : दोनों ने प्रेम विवाह किया था : टाइम्स आफ इंडिया की महिला पत्रकार सैयदा शगुफ्ता नूर (28) की रहस्‍यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव दिल्ली के मयूर विहार फेस वन में बसंत अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में मिला.

वे इस फ्लैट में पिछले एक वर्ष से अपने पति के साथ रह रही थीं. उनका शव पंखे से लटक रहा था. शगुफ्ता ने प्रेम विवाह किया था. शगुफ्ता ने आत्‍महत्‍या की है या उनकी हत्‍या की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मामले की जांच इलाके के एसडीएम को सौंपी गई है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

पुलिस के अनुसार शगुफ्ता के पति जॉयजीत रॉय ने गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे उन्‍हें कॉल किया. शगुफ्ता की चार बजे की शिफ्ट थी. कॉल का कोई रिस्‍पांस नहीं मिला. जॉयजीत ने अपने पड़ोसी को जाकर देखने को कहा. पड़ोसी उनके फ्लैट पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो शगुफ्ता का शव पंखे से लटकता दिखाई दिया. इसकी सूचना पड़ोसी ने जॉयजीत को दी. ज्‍वाजीत ने यह जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस शगुफ्ता के फ्लैट पर पहुंची. पुलिस ने उनके शव को पंखे से नीचे उतरवाया.

पुलिस ने बताया कि शगुफ्ता अंग्रेजी अखबार टाइम्स आफ इंडिया में चीफ सब एडिटर के पद पर थीं. हिन्‍दुस्‍तान अखबार में शगुफ्ता को अंग्रेजी अखबार में सीनियर सब एडिटर के पोस्‍ट पर कार्यरत बताया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शगुफ्ता टाइम्स ऑफ इंडिया में सब एडिटर थीं. उनके पति भी एक अंग्रेजी अखबार मेल टुडे में पत्रकार हैं. शगुफ्ता और जायजीत ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. तब से वे इसी फ्लैट में रह रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...