Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

देहरादून से ट्रिब्यून और छिंदवाड़ा से भास्कर लांच

जबलपुर से राज की लांचिंग कल

देहरादून में एक और अखबार ने अपना एडीशन लांच कर दिया है। ये है द ट्रिब्यून। द ट्रिब्यून के देहरादून एडीशन की प्रिंटिंग चंडीगढ़ से होगी। इसमें दो पेज उत्तराखंड के लिए हैं। देहरादून प्लस नाम के इन दोनों पेजों में सिर्फ उत्तराखंड की खबरें हैं। द ट्रिब्यून के एडीटर इन चीफ एचके दुवा हैं। देहरादून में अभी हाल में ही एचटी ने अपना संस्करण शुरू किया। टीओआई का देहरादून के मार्केट पर कब्जा है। एचटी और ट्रिब्यून के आने से अंग्रेजी अखबारों में जंग की शुरुआत होते दिख रही है। ट्रिब्यून ने इस साल जम्मू और पंजाब के कई शहरों में भी अपना एडीशन लांच किया है। इस प्रतिष्ठित अखबार की कोशिश नए बदले परिवेश में खुद के विस्तार के साथ मार्केट में शेयर बढ़ाने की है।

दैनिक भास्कर समूह तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। खबर है इस समूह का 43 वां संस्करण छिंदवाडा से शुरू हो गया है। छिंदवाडा एमपी में जबलपुर से 210 किमी दूरी पर है। लोकार्पण समारोह में राज्यपाल बलराम जाखड़ और भास्कर चेयरमैन रमेश अग्रवाल मौजूद थे। अखबार के संपादक हैं मनमोहन अग्रवाल। प्रभारी विकास मिश्रा हैं। न्यूज एडीटर के रूप में संजय गौतम काम देख रहे हैं।  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भास्कर ताबड़तोड़ अपने संस्करण लांच कर रहा है। छिंदवाड़ा में अब तक जबलपुर, भोपाल और नागपुर से अखबार आते है। यहां से दो छोटे अखबारों जनपक्ष और जबलपुर एक्सप्रेस का भी प्रकाशन होता है।

उधर, संस्कारधानी जबलपुर से राज एक्सप्रेस का प्रकाशन कल से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रेजीडेंट एडीटर चैतन्य भट्ट के नेतृत्व में संपादकीय टीम राज एक्सप्रेस को जबलपुर में स्थापित अखबारों से आगे ले जाने के लिए मैदान में आ चुकी है। जबलपुर से कुछ ही दिनों पहले हरिभूमि का भी प्रकाशन शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि राज एक्सप्रेस को अच्छे स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ रहा है और वो प्रतिद्वंदी अखबारों से स्टाफ तोड़ने के प्रयास में लगा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...