इंडिया न्यूज से वरिष्ठ प्रोड्यूसर आलोक रंजन और मो. सईद ने इस्तीफा दे दिया है. दोनो लाइव इंडिया चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर गए हैं. इन दोनों ने कल ज्वाइन किया. अचानक छंटनी और असुरक्षा के माहौल के कारण इंडिया न्यूज से जाने वालों को सिलसिला जारी है.
अविनाश कौल ने सहारा वन मीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. वे इससे पहले एनडीटीवी मीडिया में बतौर ईवीपी पद पर थे. अविनाश स्टार समेत कई कंपनियों में काम कर चुके हैं.
विक्रम मल्होत्रा को स्टूडियो18 का चीफ आपरेटिंग आफिसर बनाया गया है. स्टूडियो18 फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट है वायकॉम18 की. विक्रम नेटवर्क18 के सीईओ हरेश चावला को रिपोर्ट करेंगे. विक्रम इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स, किंग फिशर एयरलाइन्स, टाटा कम्यूनिकेशन्स आदि कंपनियों में काम कर चुके हैं.
अमिताभ बच्चन को ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस ने अपना ब्रॉन्ड अंबेसडर बनाया है. दक्षिण अफ्रीका में सितम्बर माह में होने वाले टी-20 चैम्पियन्स लीग का अधिकार ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस के पास है.











