भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार का बरसों का सपना पूरा हो गया है। पत्रकारों की अपनी खबरों और गतिविधियों पर अपनी तरह की भारत की पहली पत्रिका उन्होने प्रारंभ कर दी है। नाम है समागम। इसमें समाचार पत्र-पत्रिकाओं की खबरें तो होंगी हीं, पत्रकारों के आने-जाने की खबरों के साथ ही उनके अतीत, कामयाबियों, भविष्य की योजनाओं का भी खाका पेश किया जायेगा।
मनोज की बी4एम की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। हिंदी मीडिया के जबरदस्त विस्तार के चलते अब हिंदी मीडिया की मैग्जीनों का दौर शुरू होने वाला है और मनोज ने बिलकुल सही वक्त में सही पहल किया है।
मनोज द्वारा मैग्जीन शुरू किए जाने की जानकारी एक मेल के जरिए भड़ास4मीडिया को दी गई है। अगर आपके पास भी पत्रकारों और मीडिया हाउसों से जुड़ी कोई सूचना है तो आप बी4एम को भेज सकते हैं। हमारा पता है – [email protected]











