प्रभात खबर ने देश के शीर्ष 10 हिंदी अखबारों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अखबार बनने का गौरव हासिल किया है. इसका ग्रोथ रेट 5.41 फीसदी (टीआर) रहा. आइआरएस 2010 (क्वार्टर-2) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रभात खबर ने हिंदी अखबारों में देश में अपना नौवां स्थान बरकरार रखा है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रभात खबर की कुल पाठक संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. यह संख्या 51.59 (टीआर) लाख तक पहुंच गयी है. प्रभात खबर ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तीनों राज्यों में पिछले क्वार्टर की तुलना में बढ़त हासिल की है.
झारखंड में प्रभात खबर की कुल पाठक संख्या अब 34.17 लाख पहुंच गयी है, जबकि बिहार में यह संख्या 13.48 लाख व पश्चिम बंगाल में 3.94 लाख हो गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, रांची शहर में प्रभात खबर की पाठक संख्या 13 प्रतिशत (एआइआर) बढ़ी है, जबकि हिंदुस्तान की आठ प्रतिशत. वहीं दैनिक जागरण की पाठक संख्या 11 फीसदी घटी है.
जमशेदपुर शहर में प्रभात खबर की बादशाहत बरकरार है. यहां प्रभात खबर के नौ प्रतिशत पाठक बढ़े हैं. हिंदुस्तान के छह प्रतिशत और जागरण के पांच प्रतिशत पाठक घटे हैं. राज्य के तीन महत्वपूर्ण शहर रांची, जमशेदपुर और धनबाद (धनराज) में प्रभात खबर ने अपना वर्चस्व कायम रखा है. धनराज में प्रभात खबर ने आठ प्रतिशत नये पाठकों को जोड़ा है.
बिहार में प्रभात खबर की कुल पाठक संख्या में 34 प्रतिशत (एआइआर) की वृद्धि हुई है, जबकि हिंदुस्तान व दैनिक जागरण की वृद्धि दर घटी है. पटना शहर में प्रभात खबर ने 70 प्रतिशत (एआइआर) नये पाठकों को जोड़ा है. वहीं हिंदुस्तान की सात प्रतिशत और दैनिक जागरण की पाठक संख्या में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पश्चिम बंगाल में प्रभात खबर की वृद्धि दर तीन प्रतिशत रही.












Raj
August 24, 2010 at 11:57 am
ABC me bhi age hi rahega Prabhat Khabar
A.Hussain
August 25, 2010 at 6:22 am
Parbhat khabar pe logon ke vishwas, aur P/K ki bebak patrkarita ka natija ha.
Sri Hariwansh sir ke liye……
“Main akela hi chala taa janeb-e-manzil magar,
Log milte gaye aur karwan banta chala…..”
ramlal
August 27, 2010 at 7:46 am
bura mat manna bose lekin ap bhi baki sab bihariyon kee tarah ye manne ko taiyar nahi ki prabhat khabar ke samne koi aur akhbar kuch nahi…..
sachkaha
August 27, 2010 at 10:46 am
Hariwans Ji Badhai bahoot bahoot badhai
anoop narayan singh
August 29, 2010 at 7:11 am
parbhat khabar bajarwad ki daur mai hindi patrkarita ka masal jalai hua hai puri team ko badhai-anoop, BIHARI KHABAR
satyendra pratap singh
August 30, 2010 at 12:00 pm
KUDOS