टीवी और टीआरपी : (19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2008)
लैटेस्ट टीआरपी ने स्टार न्यूज और आईबीएन 7 को दिवाली का तोहफा दिया है। स्टार न्यूज ने अपनी नंबर दो की पोजीशन बरकरार रखते हुए इंडिया टीवी को काफी अंतर से नंबर तीन पर पहुंचा दिया है। उधर आईबीएन 7 ने जी न्यूज को धक्का देते हुए नंबर चार के चैनल की कुर्सी हथिया ली है।
आज तक नंबर वन बना हुआ है और उसने इस हफ्ते काफी गेन किया है। टीआरपी पर भरोसा करें तो इससे संकेत मिलता है कि इंडिया टीवी की ‘सनसनी’ अब उसी पर भारी पड़ने लगी है। दर्शक न्यूज की जगह लगातार पेश किए जा रहे ड्रामे को नकारने लगे हैं। उधर, स्टार न्यूज अपनी न्यूज भरी पारी के चलते आगे बढ़ता जा रहा है।
अब आज तक के लिए खतरा इंडिया टीवी नहीं बल्कि स्टार न्यूज बनता दिख रहा है। खबरों भरे इस सप्ताह में दर्शकों ने आज तक के माध्यम से खबरों और उसके विश्लेषण को सुनना-देखना ज्यादा पसंद किया है। पर यह क्रम (खबर केंद्रित कार्यक्रम) आज तक अगर बरकरार रख पाए तो वो अपनी टीआरपी को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। स्टार न्यूज तेवरदार खबरों और उसके तीखे विश्लेषण के जरिए दर्शकों की पसंद बनता जा रहा है। जी न्यूज को बड़ा धक्का लगा है। आईबीएन 7 का चौथे पोजीशन पर आना बताता है कि उसे कमतर आंकने की कोशिश करना कहीं से ठीक न होगा। जी न्यूज की टीम के लिए बड़ी चुनौती आन खड़ी हुई है। देखना है कि अगले हफ्ते यह न्यूज चैनल फिर चौथे नंबर पर पहुंच पाता है या आईबीएन के हाथों अपनी पदवी सदा के लिए गंवा देता है। न्यूज 24 ने समय को और ज्यादा पीछे धकेल दिया है। इस हफ्ते टीआरपी रेशियो इस प्रकार है-
|
चैनल
|
पिछले 4 हफ्ते
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा-नुकसान
|
| 1-आज तक |
17.0
|
16.6
|
18.4
|
1.8
|
| 2-स्टार न्यूज |
15.1
|
15.2
|
16.2
|
1.0
|
| 3-इंडिया टीवी |
16.3
|
14.9
|
13.0
|
-1.9
|
| 4-आईबीएन7 |
8.5
|
9.4
|
10.4
|
1.1
|
| 5-जी न्यूज |
10.8
|
10.2
|
9.5
|
-0.7
|
| 6-एनडीटीवी इंडिया |
8.0
|
8.0
|
8.3
|
0.3
|
| 7-न्यूज 24 |
6.0
|
6.3
|
6.5
|
0.2
|
| 8-समय |
5.9
|
6.1
|
5.2
|
-0.9
|
| 9-तेज |
3.7
|
4.2
|
4.0
|
-0.2
|
| 10-डीडी न्यूज |
3.1
|
3.5
|
3.5
|
0.0
|
| 11-लाइव इंडिया |
3.3
|
3.3
|
3.1
|
-0.2
|
| 12-इंडिया न्यूज |
2.3
|
2.4
|
1.9
|
-0.5
|
टीजी- सीएस 15+ मार्केट- एचएसएम अवधि- 19 से 25 अक्टूबर 2008











