Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई से जॉयदीप गए, मुंबई से 20 की छुट्टी

खबर है कि वायस आफ इंडिया के एचआर हेड जॉयदीप गोस्वामी ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वे वीओआई के लगातार गैर-पेशेवर होते जाने से संस्थान छोड़ने को मजबूर हुए। पिछले दिनों उन्हें बिजनेस का काम भी सौंप दिया गया था। इस निर्णय से वे असहमत थे। जेट एयरवेज और टीवी टुडे जैसे ग्रुप में लंबी और सफल पारी खेल चुके जॉयदीप वीओआई के महत्वपूर्ण लोगों में से थे। वीओआई से बिना वजह स्टाफ की छंटनी करने और इसके तरीके से भी वे सहमत नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने से वीओआई प्रबंधन ज्यादा सेलरी वालों और ज्यादा से ज्यादा स्टाफ से मुक्ति चाहता है। जॉयदीप के जाने के पीछे यह भी एक वजह हो सकता है।

वीओआई के मुंबई आफिस से 20 निकाले गए

वीओआई के मुंबई आफिस से न्यूज और नान-न्यूज टीम के 20 बंदों पर गाज गिरने की खबर है। मुंबई से फोन पर वीओआई के कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें दीपावली के पहले से दिल्ली से एचआर के लोग फोन कर इस्तीफा देने को कह रहे हैं। इस्तीफा देने पर सभी भुगतान तुरंत देने का आश्वासन दे रहे थे और न देने पर किसी तरह का कोई भुगतान न देने की धमकी दे रहे थे। इन लोगों का कहना है कि जब इस्तीफा देने के पीछे वजह पूछा गया तो एचआर के लोगों ने कंपनी के पास पैसे न होने की बात कही।

वीओआई के मुंबई आफिस  से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक तरफ जहां नए लोगों की ज्यादा पैसे पर भर्ती की जा रही है वहीं पैसा न होने का हवाला देकर पुराने लोगों से इस्तीफा लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों ने एचआर के कहने पर इस्तीफा दे दिया, उन लोगों को भी भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इसके चलते निकाले गए सभी 20 लोग अब खुद इस्तीफा देने की बजाय संघर्ष के रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ये लोग वीओआई के मुंबई आफिस पर धरना देने की तैयारी भी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पैसे के अभाव में वीओआई के मुंबई आफिस को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब कुछ किराए पर होने के चलते और किराए का भुगतान न होने से रुटीन के कामकाज में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...