Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

योगेश, हेमंत, संजीव और अनुराग का इस्तीफा

: एचटी का नोएडा एडिशन लांच : अमर उजाला, लखनऊ के प्रसार विभाग में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत सिटी हेड योगेश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे करीब ढाई वर्षों से अमर उजाला के साथ थे. उसके पहले वे इंडियन एक्सप्रेस में थे. योगेश मिश्रा ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन अगले कुछ दिनों में वे अपनी नई पारी की घोषणा कर सकते हैं.

: एचटी का नोएडा एडिशन लांच : अमर उजाला, लखनऊ के प्रसार विभाग में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत सिटी हेड योगेश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे करीब ढाई वर्षों से अमर उजाला के साथ थे. उसके पहले वे इंडियन एक्सप्रेस में थे. योगेश मिश्रा ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन अगले कुछ दिनों में वे अपनी नई पारी की घोषणा कर सकते हैं.

दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी के प्रादेशिक डेस्क प्रभारी हेमंत तिवारी के इस्तीफा देने की सूचना है. हेमंत चार वर्षों से जागरण के साथ थे. वे नई पारी सन्मार्ग समूह के साथ उड़ीसा में शुरू कर रहे हैं. वे प्रभात खबर, कोलकता में भी काम कर चुके हैं. हेमंत ने जागरण से इस्तीफे की पुष्टि की और बताया कि उनका अगला ठिकाना भुवनेश्वर में सन्मार्ग होगा.

दैनिक भास्कर, रांची की अंदर-बाहर, दोनों ओर मुश्किलें जारी हैं. नभाटा से इस्तीफा देकर भास्कर, चंडीगढ़ फिर भास्कर, रांची पहुंचे न्यूज एडिटर अनुराग अन्वेषी ने इस्तीफा दे दिया है. वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है. अनुराग नभाटा में चीफ सब थे. ज्यों ही उन्हें डीएनई बनाया गया, उन्होंने इस्तीफा देकर एनई पद पर भास्कर ज्वाइन कर लिया था.

संजीव तिवारी ने हरिभूमि, बिलासपुर से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर, रायपुर में सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. संजीव माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 2007 बैच के विद्यार्थी रहे हैं. इसके पहले वे दैनिक आज जौनपुर, नई दुनिया बिलासपुर व हरिभूमि रायपुर के साथ काम कर चुके हैं.

एचटी ग्रुप का अपने अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को एनसीआर के गली-कूचे तक में ले जाने का अभियान जारी है. गुड़गांव के बाद अब नोएडा एडिशन भी एचटी का शुरू कर दिया गया है. नोएडा में एचटी की तरफ से नोएडा महोत्सव आयोजित कराया जा रहा है जिसमें कई नामी-गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...