Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

निमंत्रण, ‘गिर्दा की याद में’ के लिए

दोस्‍तो, पिछले दिनों हमारे प्रिय जन कवि गिरीश तिवाड़ी यानी ‘गिर्दा’ नहीं रहे। उनके जाने से जो जगह सांस्‍कृतिक-राजनीतिक जगत में खाली हुई है, उसे भरना अब मुमकिन नहीं। हममें से सबके पास गिर्दा की अलग-अलग यादें व संस्‍मरण हैं।

दोस्‍तो, पिछले दिनों हमारे प्रिय जन कवि गिरीश तिवाड़ी यानी ‘गिर्दा’ नहीं रहे। उनके जाने से जो जगह सांस्‍कृतिक-राजनीतिक जगत में खाली हुई है, उसे भरना अब मुमकिन नहीं। हममें से सबके पास गिर्दा की अलग-अलग यादें व संस्‍मरण हैं।

इन यादों व संस्मरणों के बारे में बात करना ही गिर्दा को असली श्रद्धांजलि होगी। इसीलिए हम गिर्दा को याद करते हुए एक अनौपचारिक बैठक बुला रहे हैं। गिर्दा की याद में होने वाली इस बैठक में उत्‍तराखंड से भी कुछ साथी आएंगे। दिल्‍ली के उनके कुछ पुराने मित्र भी होंगे और वे युवा भी, जिन्‍होंने आखिरी क्षणों में गिर्दा को सुनने का सुख प्राप्‍त किया है।

जगह है, सेमीनार हॉल, दूसरा तल, राजेंद्र भवन, दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग, दिल्‍ली और दिन व समय है, 4 सितंबर, शनिवार शाम 5 बजे। कुछ महत्‍वपूर्ण वक्‍ताओं में गिर्दा के पुराने साथी प्रो. शेखर पाठक, राजीव लोचन शाह, मंगलेश डबराल, पंकज बिष्‍ट आदि होंगे। इसके अलावा उनकी कुछ कविताएं हम पढ़ेंगे और उन पर एक फिल्‍म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। हमें उम्‍मीद है कि आप इस कार्यक्रम में जरूर आएंगे और गिर्दा से जुड़ी कुछ दुर्लभ स्‍मृतियां, दस्‍तावेज, फिल्‍म आदि अगर हों, तो उन्‍हें भी साथ लाएंगे।

आयोजकों की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Prem Arora

    September 3, 2010 at 12:59 pm

    अगर दो चार सम्पर्क नंबर भी प्रकाशित हो जाएँ में आना चाहता हूँ और इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन भी बताएं
    प्रेम अरोड़ा
    काशीपुर
    9012043100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...