क्रिकेट में सट्टेबाजी के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी वीना मलिक ने जिस फोटोग्राफर धीरज दीक्षित का नाम लिया है उसकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। धीरज दीक्षित कानपुर का रहने वाला है। खुद को फोटोग्राफर बताता है।
धीरज की एक कांग्रेसी नेता ने बीसीसीआई में एक फोटोग्राफर के रूप में घुसपैठ कराई। धीरज दीक्षित अशोक कुशवाह नाम के अनाम से पत्रकार की पत्रिका “जस्ट स्पोर्ट्स” के लिए क्रिकेट मैचों की फोटोग्राफी करता है और मजे की बात ये है कि छत्तसीगढ़ में जिस जगह से ये पत्रिका प्रकाशित होती है वहाँ भी लोग इसके बारे में नहीं जानते कि इस नाम की कोई पत्रिका उनके शहर से प्रकाशित होती है।
धीरज इसी पत्रिका के फोटोग्राफर के रूप में पूरी दुनिया घूम चुका है। धीरज का रुतबा देखिए उसका एक घर दिल्ली, दूसरा चंडीगढ़, तीसरा मुंबई और चौथा लंदन में है। महँगी विदेशी गाड़ियों का धीरज को खास शौक है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहाँ भी ठहरते हैं वहाँ तक उसकी सीधी घुसपैठ होती है।
धीरज अपने आपको प्रीटि ज़िंटा का भी दोस्त बताता है और उसके साथ उसके कई फोटो हैं जो उसकी दोस्ती की पुष्टि करते हैं। प्रीति जिंटा और धीरज की पहचान आईपीएल की शुरुआत के दिनों में ही हुई और तब से दोनों को विदेश में भी साथ देखा जा चुका है। धीरज को प्रेस फोटोग्राफर के तौर पर मान्यता देने की सिफारिश करने वालों में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं और ये लोग क्रिकेट की सट्टेबाजी से जुड़े हैं। साभार : हिंदीमीडिया.इन












aditya kumar
September 3, 2010 at 8:44 am
THIS IS TIP OF THE ICEBERG, YOU NEVER KNOW…….A LOT OF JOURNALISTS ARE ALSO LINKED TO THIS SORDID SAGA. BUT NOT ONLY JOURNALISTS, SOME BOARD OFFICIALS? MAY BE MAY BE NOT YOU NEVER KNOW, THIS IS DIRT AND PEOPLE KNOW THIS, BUT NOBODY TRIES TO SPEAK OUT. IF SOMEBODY DOES, OTHERS CAN NOT BE NAILED AS YOU REQUIRE EVIDENCE TO PROVE. YOU CAN NOT HAVE STING ALWAYS TO TRAP SOMEBODY. BIG MONEY ARE AT STAKE AND IT IS BOUND TO HAPPEN. I CAN GAURANTEE A LOT OF CRICKET JOURNALIST ARE AWARE OF IT. WILL SOMEBODY COME FORWARD TO CLEAN THE MESS. THE ANSWER IS NEVER. I CAN ASSURE YOU NOTHING, I REPEAT, NOTHING WILL HAPPEN TO THESE THREE BUGGERS. WHAT HAPPEND TO JUSTICE QUAYOOM REPORT. EVRYTHING WILL BE FORGOTTEN, JUST MEDIA HYPE FOR SOME DAYS AND THING WILL BE BACK TO NORMAL.
sunil barua
September 3, 2010 at 11:01 am
isse to yahi lagata hai ki indian players bhi pak saf nahi hai sattebazi se. anytha is tahaf ke lagon ka indian players ka nazdiki ka kya matlab hai.