Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

रमण किरण के कविता संग्रह का विमोचन

: आलोक की गजलों ने मुग्ध किया : कवि, साहित्यकार, पेंटर और प्रेस फोटोग्राफर व्ही. व्ही. रमण किरण के कविता संग्रह ‘मर्म का अन्वेषण : 37 कविताएं’ का विमोचन समारोह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न हुआ।

: आलोक की गजलों ने मुग्ध किया : कवि, साहित्यकार, पेंटर और प्रेस फोटोग्राफर व्ही. व्ही. रमण किरण के कविता संग्रह ‘मर्म का अन्वेषण : 37 कविताएं’ का विमोचन समारोह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न हुआ।

आयोजन के मुख्य अतिथि गजलकार एवं टीवी पत्रकार आलोक श्रीवास्तव थे। अध्यक्षता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने की। इस अवसर पर रविवार डाटकाम के संपादक आलोक प्रकाश पुतुल, प्रख्यात कथाकार शशांक, साहित्यकार रामकुमार तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव ने अपनी गजलें सुनाकर श्रोताओं की काफी प्रशंसा पायी। कार्यक्रम के अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक संजय द्विवेदी ने कहा कि लेखकों को अपने लेखन के माध्यम से सत्ता के साथ आलोचनात्मक विमर्श का रिश्ता बनाना चाहिए। इससे ही वह अपने धर्म का निवर्हन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि विचारधाराओं की आड़ लेकर हमें हिंसा और आतंकी गतिविधियों के महिमामंडन या समर्थन से बचना चाहिए क्योंकि भारत का लोकतंत्र बहुत मुश्किल से अर्जित हुआ है और इसे वास्तविक जनतंत्र में बदलने के लिए हमें लंबी लड़ाई लड़नी है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय जिस तरह के कठिन सवाल खड़े हैं उनका उत्तर हमारी राजनीति के पास नहीं है क्योंकि वह स्वयं इन समस्याओं के गहराने के लिए जिम्मेदार है। साहित्यकारों और पत्रकारों को अपने धर्म का निवर्हन करते हुए समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। श्री द्विवेदी ने कहा कि इस कठिन समय में मौजूद सवालों के ठोस और वाजिब हल लेखकों को ही तलाशने होंगे। इस मौके पर रमण किरण को शुभकामनाएं देते हुए संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रेस फोटोग्राफर, पेंटर और कवि के रूप में उनका हस्तक्षेप स्वागत योग्य है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रमण किरण ने संजय द्विवेदी और आलोक श्रीवास्तव को अपनी पेंटिंग भेंट की। आभार प्रदर्शन रोटरी क्लब, बिलासपुर के अध्यक्ष रणबीर सिंह मरहास ने किया एवं संचालन सुप्रिया भारतीयन ने किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, सतीश जायसवाल, कपूर वासनिक, डा. पालेश्वर शर्मा, डा.विनयकुमार पाठक, डा. गंगाधर पुष्कर, डा. सत्यभामा अवस्थी, प्रियनाथ तिवारी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, कृष्णकुमार यादव राजू, डा. अजय पाठक, विश्वेष ठाकरे, प्रतीक वासनिक, यशवंत गोहिल, बृजेश सिंह, सुनील शर्मा सहित नगर के अनेक पत्रकार, साहित्यकार और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...