नोएडा-ग्रेटर नोएडा में काम कर रहे मीडिया कर्मियों को रेल में रिजर्वेशन करवाने के लिए अब लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने उनके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काम कर रहे रिजवेर्शन सेंटरों में अलग से एक स्पेशल काउंटर खोलने का फैसला किया है। ये काउंटर अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल निगम और महासचिव मुखराम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दिल्ली में उत्तर रेलवे के सीपीआरओ मनीष तिवारी से मिला। डेलिगेशन ने उन्हें बताया कि नोएडा- ग्रेटर नोएडा मीडिया हब बन चुका है। वहां पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सैकड़ों कर्मी काम करते हैं। इन्हें रेल टिकटों के लिए रिजर्वेशन सेंटरों की लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है। इससे उनके काम का समय तो प्रभावित होता ही है, साथ ही अनावश्यक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
सीपीआरओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के हल के लिए अगले सप्ताह से जिले के दोनों रिजवेर्शन सेंटरों पर स्पेशल काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे। मीडियाकर्मी इन काउंटरों पर आई कार्ड या कोई अन्य प्रूफ दिखाकर रिजवेर्शन करवा सकेंगे। साभार : नभाटा












saini
September 11, 2010 at 4:52 pm
accha hai
vijay ahuja
September 12, 2010 at 6:10 am
very nice
faizan musanna
September 12, 2010 at 10:48 am
ये मीडिया कर्मी खुद को सबसे बड़ा क्यों समझते हैं
rambabu gupta
September 12, 2010 at 6:21 pm
जो मीडिया कर्मी देश और समाज के लिए हर वक्त काम करते हो अगर उनको कुछ सरकार से फेस्लिटी मिल जाती है तो हर्जा क्या है कम से कम देश को लुट के तो नहीं खा रहे देश के नेताओ को ही लेलो शपथ लेते ही पेंशन बंध जाती है और 16 हजार से एक दम 50 हजार वेतन हो जाता है ऊपर से आना जाना निशुल्क कम से कम मीडिया कर्मी कही भी निशुल्क तो नहीं जाते
Ashish gupta
September 14, 2010 at 3:00 am
respected anyone media ya press walo k samay ki mahatvata to kewal or kewal Janta hi samajh sakti hai kyoki Janta ko ye pata hai ki kitne limited samay mei unnhe kitne sthano par pahuchna hota hai. Press employee k liye liya gya ye nirnay bilkul ucchit hai.
frm- Ashish gupta Reporter Sandhya
Mahalaxi Newspaper.