: राष्ट्र की एकता के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पत्रकारों ने सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के लिए पहल की। देश में व्याप्त हिन्दू-मुसलमान के बीच की खाई पाटने, साम्प्रदायिकता को खत्म करने, सौहार्द को बढ़ावा देने, विश्व को अमन का संदेश देने तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिलकर मुकाबला करने के संकल्प के साथ फतेहपुर जनपद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया।
राधानगर स्थित फतेहपुर गेस्ट हाउस में आयोजित इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। शहर काजी अब्दुल्ला सईद ने सभी को रोजे की नमाज अदा करा कर इस अभिनव पहल की शुरूआत की। रोजा इफ्तार के संयोजक व प्रदेश के युवा पत्रकार योगेश त्रिपाठी ‘योगी’ ने कहा कि यदि पूरे देश के प्रबुद्ध वर्ग के साथ ही सभी युवा संकल्पित होकर इस कार्य को अन्जाम दे तो वह दिन दूर नहीं, जब इस शांति की शीतलता पूरे देश को शीतल कर देगी।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्र-विरोधी ताकतें हिन्दू-मुस्लिम के बीच सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है। इससे देश का ऐसा वर्ग प्रभावित होता है, जो वाकई में शांति का पक्षधर है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यहां पर उपस्थित सभी लोग यह संकल्प ले कि राष्ट्र के समग्र विकास, देश में शांति-खुशहाली-एकता व परस्तर सहयोग के लिए हम सब एक कदम आगे बढ़कर कार्य पूरे करें तो चारों ओर अमन चैन होगा।
जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के बसपा विधायक आदित्य पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा देश साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ रहा है। देश में अमन-चैन तभी फैल सकता है जब युवा पीढ़ी आगे आये और इस प्रकार के सार्थक पहल की शुरूआत करे। कार्यक्रम में उपस्थित उप्र युवक कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष मकसूद खॉन ने कहा कि यदि सभी हिन्दू-मुसलमान भाई मिलकर प्रयास करें तो हर तरफ शांन्ति ही शांति होगी।
भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवन्त सिंह ने कहा कि अभी भी समय है, सभी लोग आगे आये और एकता का अखण्डता का संदेश देने के साथ ही परस्पर भाईचारे को कायम रखते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम करें।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन अजय अवस्थी, जाने माने अधिवक्ता आरडी शुक्ला, अरूण तिवारी उर्फ बच्चू बाबू, सन्नंदन मिश्रा, सिने अभिनेता प्रफुल्ल पाण्डेय, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्रा, अविनाश शुक्ला, किसान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, आरपीआई के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र यादव, कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री तन्मय तिवारी, वरिष्ठ किसान नेता रामदत्त मिश्रा, बहुआ विकास खण्ड के प्रमुख संतोष सिंह बाबन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाएके जोशी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप दुबे सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
फतेहपुर से अर्पित शर्मा की रिपोर्ट












rasidh khan ujjan
September 15, 2010 at 7:30 am
patkar yogesh triopathi ki pahal hindu muslim akta iki acchi pahal hai………….
is ayojkan je desh bhar ke patrakaro ko ak naya sammasn milega……………………………