आर्कबिशप के घर पर पहले से ही कुछ अधिकारी किसी मामले की पूछताछ के लिए बैठे थे। आर्कबिशप चिनप्पा के सहयोगियों ने पत्रकारों के आने पर आपत्ति जताई और उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार आर्कबिशप के घर के बाहर इकट्ठे होकर बंधक बनाए गए संवाददाताओं की रिहाई की मांग करने लगे। पत्रकारों ने आर्कबिशप को अपने उस कारनामे के लिए माफी मांगने की भी मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बंधकों को मुक्त कराया। रिहा हुए टीवी कर्मियों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उधर मद्रास पत्रकार संघ ने इस घटना की निंदा की है। साभार : वार्ता












ravishankar vedoriya
September 16, 2010 at 8:13 pm
ese padari ko kanoon hath mai lene per saja deni chahiye