Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सांसद ने पिस्तौल तानने की झूठी खबर उड़ाई!

: मीडिया वाले फिर बने पीपली लाइव : उड़ीसा के जिस सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल ने अपने उपर पिस्तौल ताने जाने की बात कही है, इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है, वह पूरी तरह झूठी है. ऐसा कहना है दिल्ली पुलिस से जुड़े अधिकारियों का. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेसी सांसद व उड़ीसा के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमानंद बिस्वाल ने शिकायत दर्ज कराई कि नई दिल्ली के उनके घर पर बृहस्पतिवार की सुबह उन पर जानलेवा हमला किया गया. उनके यहां काम कर चुके एक शख्स ने उनके घर में घुसकर उन पर रिवाल्‍वर तान दी. उसने गोली चलाई नहीं, जिस कारण हेमानंद बिस्‍वाल बच गए.

घटना की सूचना मिलते ही न्यूज चैनलों के लोग मौके पर दौड़े. कई बड़े न्यूज चैनलों ने तो रिपोर्टरों की फौज उतार दी. सबने अपने-अपने तरीके से व्याख्याएं व लाइव देना शुरू किया. हर कोई बता रहा था कि सांसद की जान बस किसी तरह बच गई वरना वे मर ही गए होते. उधर, दिल्ली पुलिस ने कई तरह की जांच-पड़ताल के बाद मामले में दम नहीं पाया. एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सारा कुछ सुरक्षा पाने के लिए किया गया था. उधर, कई पत्रकार कहते मिले की मीडिया वाले एक बार फिर पीपली लाइव बन गए.

सांसद की तरफ से दर्ज कराई गई कहानी के मुताबिक उनके घर काम कर चुका प्रभात कुमार शर्मा ने 7, कामराज लेन वाले उनके घर में सुबह सुबह दाखिल हो गया और बाथरूम में छिप गया. सुबह साढ़े चार बजे बिस्‍वाल के उठने पर प्रभात ने उन पर पिस्‍तौल तान दी. बताया गया है कि उसने गोली चलाने की कोशिश पर रिवाल्‍वर खराब होने से गोली चली नहीं. प्रभात गोली न चलने से घबरा गया और खिड़की से कूद कर भाग निकला. बिस्‍वाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज को कर लिया और तहकीकात भी शुरू कर दी पर जब पुलिस पूरे मामले के तह तक गई तो पता चला कि पूरी कहानी फर्जी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...