: वे वोट बैंक की पालिटिक्स करते हैं, ये टीआरपी की राजनीति कर रहे : दो पत्रकारों ने पत्र भेजे हैं. आईबीएन7 पर दिखाए गए हिंदू-मुस्लिम स्टिंग को लेकर. दोनों ने इस स्टिंग को देश-समाज को विद्वेष की आग में झोंकने वाला बताया है. अयोध्या मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने वाला है और हर संवेदनशील आदमी चाहता है कि इस घड़ी में कोई भी जिम्मेदार आदमी ऐसा काम न करे जिससे हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव बढ़े, दूरी बढ़े, दरार फैले.
सब चाहते हैं कि अमन-चैन बना रहे, बुरे दिन वापस न आएं. केंद्र सरकार भी यही अपील कर रही है. कोर्ट का भी यही नजरिया है. पर राजदीप सरदेसाई और आशुतोष जैसे पत्रकार राजनेताओं से ज्यादा शातिर निकले. इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठा ही दिया. नेता वोट की राजनीति करता है, इसलिए दंगे भड़काता है, हिंदू-मुस्लिम करता है, और ये पत्रकार टीआरपी की पालिटिक्स करते हैं, सनसनी फैलाते हैं, झूठी-वाहियात चीजों को खबर की शक्ल में बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, तनाव व मुश्किल के वक्त में अतार्किक बातें व दृश्य दिखाते हैं. इस बार भी यही हो रहा है. हिंदू लोग मुसलमानों को मकान नहीं देते, इसे इस रूप में पेश किया गया जैसे धरती का खात्मा हो रहा हो. इसे तब पेश किया गया जब हिंदू व मुस्लिम कट्टरपंथी नेता अपने-अपने धर्म के लोगों में अयोध्या मुद्दे को लेकर अति सक्रिय हैं, उकसा रहे हैं, गोलबंद कर रहे हैं.
कायदे से मीडिया को इन कट्टरपंथियों का स्टिंग करना चाहिए कि ये कैसे दंगे की आग सुलगाने में सक्रिय हैं. इन हिंदू-मुस्लिम कट्टरपंथियों को बेनकाब किया जाना चाहिए ताकि लोग जान लें कि इनका कनसर्न मंदिर या मस्जिद नहीं है बल्कि इनका सरोकार तो सिर्फ राजनीति चमकाने की है, धर्म के आधार पर वोटबैंक को ध्रुवीकृत करने की है. पर आईबीएन7 वाले, राजदीप और आशुतोष यह नहीं दिखाएंगे. दिखा रहे हैं ऐसी खबर जिससे समाज में टूटन बढ़े. इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद, भिन्न-भिन्न मंचों पर गाल बजाने के बावजूद, विभिन्न अखबारों मैग्जीनों में समाज व देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बार-बार दोहराने के बावजूद ये राजदीप-आशुतोष टीआरपी की पालिटिक्स से उबर नहीं पाए. इनका असली चेहरा सामने आ गया.
इन राजदीपों व आशुतोषों को समझ लेना चाहिए कि इनकी चतुराई जनता देख रही है, संवेदनशील लोग बूझ रहे हैं. अगर इनकी हरकतें यूं ही जारी रही तो कुछ दिनों बाद इन पर मंचों-सम्मेलनों में अंडे फेंके जाएंगे. यह हरकत कोई घटिया किस्म का टीवी संपादक करे, जिनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, तो उसकी बुद्धि, अक्ल पर तरस खाया जा सकता है. लेकिन जब राजदीप व आशुतोष करें तो इन्हें कतई माफ नहीं किया जा सकता. क्या राजदीप व आशुतोष दो पत्रकारों की तरफ से आए पत्रों में उठाए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं? दोनों पत्र नीचे प्रकाशित किए जा रहे हैं. एक हिंदी में है. दूसरा अंग्रेजी में. दोनों पत्रों के लेखकों ने नाम न छापने का अनुरोध किया है क्योंकि वे दोनों मुख्य धारा की मीडिया में बड़े पदों पर आसीन हैं. ऐसे में मैं इन पत्रों का रचनाकार खुद अपने को घोषित करता हूं. महत्वपूर्ण है मुद्दा, न कि मुद्दा उठाने वाला.
-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया
दिखाते कि पंडित किसी दलित को मकान नहीं देता…
आईबीएन7 ने रात आठ बजे के बुलेटिन में कोबरा पोस्ट के साथ मिल कर किये गए एक स्टिंग आपरेशन का प्रसारण किया. इसमें दिखाया गया कि देश के प्रमुख नगरों में हाऊसिंग सोसाईटी और हिंदू लोग मुसलमानों को किराये पर मकान नहीं देते. चैनल ने महज दो-तीन सौ लोगों के साथ बातचीत के आधार पर देश के बहुसंख्यक समुदाय को कटघरे में खड़ा कर दिया. लेकिन सब से बड़ा सवाल यह है कि ऐसे समय में जब अयोध्या विवाद का फैसला आने वाला है और देश में हिन्दू-मुस्लिम राजनीति चरम पर है, ऐसा स्टिंग दिखा कर चैनल क्या साबित करना चाहता है?
चैनल ने स्टोरी में दिखाया कि संविधान हिन्दू-मुस्लिम को समानता का आधिकार देता है और धरम के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया जा सकता लेकिन चैनल यह भूल गया कि वही संविधान आपको निजता का अधिकार भी देता है. यदि कोई अपनी प्रोपर्टी पर करोड़ो रुपये खर्च करता है तो यह मकान मालिक की व्यक्तिगत पसंद का मामला है कि वह उसे किसे किराये पर देना चाहता है. चैनल इस स्टोरी में उस तथ्य को कवर करना क्यों भूल गया जिसमें अतीत में मुस्लिम लोगों को मकान देने वाले लम्बी पुलिस जांच से गुजर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि जिन्हें मकान किराये पर दिया गया है वह पाकिस्तानी जासूस है या आतंकवादी.
मुस्लिम समुदाय की ऐसे इमेज के लिए हिन्दू समाज तो जिम्मेवार नहीं है. हर कोई अपनी सुरक्षा पहले देखना चाहता है. चैनल को कश्मीर के पंडित याद नहीं आये जिन्हें उनके घर से बेघर कर दिया गया? मुझे चैनल की नीयत पर शक नहीं है लेकिन आशुतोष जैसे संपादक से ऐसे समय में ऐसा स्टिंग चलाने की उम्मीद तो नहीं की जाती. आशुतोष खुद अपने ब्लॉग में तो लिखते हैं “मत उठाओ राम का शोर, अब पेट भरा है” जिसमें वह हिंदुवादियों को जम कर कोसते हैं और यह कहते हैं कि अब देश के मध्यम वर्ग का पेट भरा हुआ है और अब वह मंदिर के बहकावे में नहीं आने वाला लेकिन वही आशुतोष अपने चैनल पर समाज को बाँटने वाला यह स्टिंग दिखाते हैं. यह दोहरा मापदंड क्यों?
हिंदू लोग मुसलमान को मकान नहीं देते. यह कौन सी बड़ी बात है. बड़ी बात तो ये है कि ब्राह्मण अपना मकान किसी दलित को किराये पर नहीं देता. असली खबर तो ये है. इसे दिखाते तो समझ में आता कि हमारे धर्मों ने किस तरह जाति की मजबूत दीवार खड़ी कर दी है जिसे भेद पाना आज तक संभव न हो सका है. पर ये पक्ष नहीं दिखाएंगे क्योंकि शायद इससे टीआरपी कम मिले. हिंदू-मुस्लिम वाला इसलिए दिखाया क्योंकि अयोध्या पर फैसला आने वाला है और इन दिनों माहौल में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा तारी है. इस माहौल में टीआरपी की रोटी सेंक लेना बाजारू पत्रकारों-संपादकों का काम है और इस माहौल में वोट बैंक की राजनीति कर लेना खुर्राट नेता का काम है.
ऐसे समय में मीडिया का दायित्व दोनों समुदायों को आपस में जोड़ कर सामाजिक सदभाव मजबूत करने का है ना कि ऐसे स्टिंग दिखा कर समाज को तोड़ने का. ऐसे स्टिंग आपरेशन आपकी टीआरपी भले ही बढ़ा दे लेकिन इससे समाज का भला नहीं होने वाला और न ही देश का. पता नहीं, राजदीप और आशुतोष जैसे कथित जनपक्षधर पत्रकार ऐसी हरकत क्यों करते हैं.
एक पत्रकार
चंडीगढ़
our entire society suffers from collective insecurity
IBN CNN telecast cobra post story over reluctance of Hindus to let out apartments to muslims. The story was presented as if it was a great discovery. The fact is that our entire society suffers from collective insecurity. The entire society is divided not only in Hindu and Muslim but in numerous castes and religions. All the sections and sub sections, all suffering from insecurity, suspicion and mutual hatred live by fostering what the sociologists term as “we feeling”.
A Brahmin in Hyderabad’s high-tech city would not let his house to a nonBrahmin. A kayasth in Bihar may not let out to a yadav because he is afraid of him. But if you paint it out only that a Muslim is denied by Hindus and you do not show any study of the same behaviour in same situation vis to vis rest of the sections and subsections, then certainly you are indulging in a shrewed intellectual dishonesty and half-truth. you are saying hindus dislike muslims but you are not saying that an upper caste hindu of say rajput community is equally disinclined to let out his apartment to a brahmin.
yes of course the divide is comparatively much deeper between a hindu and a muslim if compared to the divide between different castes. but even for saying so, we need to have evidence in the same manner. And remember, the story of such a dateless nature is being telecast exactly on the eve of a hearing on Ayodhya dispute. And just a week before the scheduled date of judgement when the entire intelligentsia of the country is apprehensive of hightened tension, Rajdeep Sardesai, the most suave face of elite journalism, is raising what an issue! Do you think it is a responsible journalism?
journalist
Patna












AAM AADMI
September 17, 2010 at 5:49 am
Yashwant Ji,
Bahut sahi likha hai aapne . Patr likhne wala khud ko bana k bhi aapne sahi kiya . Shayad Ashutosh N Rajdeep ko sharm feel ho !!!! Shayad PASCHATAAP bhi ho!!!!!
kumar hindustani
September 17, 2010 at 6:05 am
bahut khoob yashwant bhai.
bhale aisee mail koi bhi kare lekin apne kandho par jimmedari lekar unhe publish kar aur haqeekat se roobaroo kara kar bahatreen kaam kiya hai. media ke in naamcheen thekedaaron ko wakai rashtra ke prati apne jimmedari ki fikra honi chahiye. ashutosh aur raajdeep se is tarah ki harkat wakai inki sankreen mansikta ko pradarshit karti hai.
aap yun hi lage raho, bhale ye sudhren ya nahi lekin aam media karmi inki aukaat to jaan jayega.
kumar hindustani
http://www.funtadoo.blogspot.com
शेष नारायण सिंह
September 17, 2010 at 6:14 am
मैं राजदीप को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ . उनकी सोच इतनी घटिया नहीं है . किसी ने उन्हें ट्रैप कर लिया है . देखना शाम तक कोई एक्शन हो जाएगा .
arunkumar
September 17, 2010 at 6:47 am
sab paisa ka khela hai. ashutosh j ko mere yahan aa kar string karna chahiye ki kaise hindu muslim sath sath id aur holi manate hai.
jp Gupta
September 17, 2010 at 6:52 am
The story telecast by the two channels seems to be a bundle of absurdities. Hindu not renting out house to Muslim or Muslim not renting out to Hindus is rather exception than norm. Even shia community keeps distance from sunni community among muslims. If they even ventured to telecast on the issue they should go for a broader prospecetive of cast/religion divide. And remember Rajdeep there is a housing complex in Patparganj area of Delhi where no non-Marathi is allowed to occupy a flat on rent or on outright purchase basis. What will you say about it.
kisi ki naukari ka sawal hai
September 17, 2010 at 7:07 am
मुझे दुख है कोबरापोस्ट के कई लोगों से मेरी इस विषय पर चर्चा हो चुकी है, मुंबई में रहने के दौरान मैने ऐसी स्थिति पर कई लोगों से चर्चा हुई थी…लेकिन आईबीएन पर खबर का पेश करने तरीका गलत था …..पुर्वाग्रह से ग्रसित लगता है, मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला के साथ लगते पॉश इलाके मिल्लत नगर में हि्ंदूओं को भी घर किराये पर नहीं मिलता है,एक दो ऐसे उदाहरणों के साथ खबर को बैलेंस किया जा सकता था…लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है आईबीएन के लोग ऐसा नहीं चाहते थे.
gulshan saifi
September 17, 2010 at 7:07 am
patarkar bandhu,
ek patarkar bandhu ne apne vichar rakhe hai comments ke roop maijinse mai sahmat nahi hoon bandhu kisi par bhi ungli uthana aasan hai jaisa ki unhone kaha ki musalmano ki sthiti ke liye kya hindu jimmedar hai bhai sahab itni badi baten mat kijiye sab jante hai ki musalmano ke sath kya hua or kya ho raha hai aap islam ki abcd bhi nhi jante phir bhi aap tippandi kar rahe ho joki samajh se bahar hai agar bat ki jaye aapke lekh ki to lagta hai ki aap jamin se upar uth kar likhe hai isliye sachhai ko chhoona aapke bus ki bat nhi bandhu plz apne vichar sudh kijiye ,,,,,,,,,,
sahyog ki aasha ke sath aapka bhai
gulshan saifi
sarla
September 17, 2010 at 7:15 am
maine story dekhi or ye jana ki socities divide ho rahi hain… story achi thi, bilkul kuch jaghon par abhi bhi holi id diwali ek saath manayi ja rahi hai…. par doosri taraf ek bada tabka aisa bhi hai jo doosre dharam ke logo ko kiraye par makaan nahi dete hain…ham kun kewal kuch logo ki wajha se baakiyo ko iske kiye doshi therate hain…ham sab bhartiye hain…..
ramesh singh
September 17, 2010 at 7:39 am
Ashutosh aur Rajdeep nai jo kiya wo patrakarita par kalank hai ..aur patrakarita ki padhai kar rahai logon kai liye aik udaharan hai ki wo chori bhalai hio kar lain ye wala kam na karain…ye desh aur samaz ko todnai ka kam hai – isai deshdroh kaha ja sakta hai…meri maa musalman aur dalit to chhodiye, kayastho kai hath ka bhi khana nahi khati – kya mai usai mar doon ya uska sting karkai TV par dikhaoon…meri maa aaj bhi ye sab karati hai par ham bhai bahan aisa sochtai bhi nahi…zamana badal raha hai…musalman ko makan na dena, iski kai wazah hain…aur aab ye kafi kam ho gaya hai…rajdeep aur ashutosh nai ye mamla is waqt kyo uthai, ayodhya bhunanai kai liye?…ye kaminapan hai…
tanya
September 17, 2010 at 7:40 am
khoob kaha sarla ji… main bhi aapki baat se tawajju rakhti hun…….. par ye ek behad sensitive mudda hai…. yaha main rajdeep ji aur Cobrapost ki tarif karti hun ki unhone aise mudde pe saamne aaker ek koshish ki ……. samajh ko aina dikhaya ki is “Sabhaya samaj” me kuchh aise log bhi hai jo aapne mann me aise prejudice rakhte hai… Khair ab ye hamari responsibilty hai ki hum isko badne na de… Jai Hind
bhuvnesh
September 17, 2010 at 8:10 am
Yashwant Ji,
apka kadam sarahniya hai kyonki aksar log unper ungliya nahi utha pate jo ki uchya pado per aseen hain, magar aap ne in dono ke baare sach likh kar apni achhi soch ka parichay diya hai !
ek patarkar
September 17, 2010 at 8:23 am
सैफी जी ..सब से पहली बात तो यह है की मैंने पवित्र कुरान पर कोई टिपण्णी नहीं की है…यह मुझे भी उतना ही प्रिय है जितना किसी भी अल्ला को मानने वाले को….क्योंकि न तो इस्लाम हिंसा की इजाजत देता है और न ही कुरान ….लेकिन आप इस तथ्य को नहीं झुठला सकते की पिछले लम्बे समय से आतंक की गतिविधियों में सीमा पार से मुस्लिम समुदाय के लोग ही पाए जाते हैं और उन्हें स्थानीय मदद भी मुस्लिम लोगो से ही मिलती है…यह वाही चाँद लोग हैं जो देश के बीस करोड़ के करीब मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं …और रही बात आई.बी.एन सेवेन की स्टोरी की तो मैन अपने स्टैंड पर कायम हू..जब शिया सुन्नी के साथ रह कर नहीं खुश जबकि दोनों मुस्लिम हैं तो फिर हिन्दू पर उंगली क्यों उठाई जा रही है ? वोह भी ऐसे समय में जब अयोध्या विवाद में फैसला आने आने वाला है ..?
KD Jai Bharat
September 17, 2010 at 8:33 am
मैं राजदीप सरदेसाई और आशुतोष जी से सवाल करना चाहूंगा कि क्या वो अपना मकान किसी मुसलमान को किराये पर देगे ……असल में मसला ये नहीं है बात है कि इसके लिये जिम्मेदार कौन है शायद हिन्दू भाई तो नहीं……. जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि मेरा मकान है आप तय नहीं करेंगे कि मेरे घर में कौन रहेगा……जय भारत्…….
Ravindra Pancholi
September 17, 2010 at 8:51 am
यशवंत जी इन तथाकथित बुद्ध जीवियों को ग़रीब हिंदू ही उधेड़ने के लिए मिलता है इनमे अगर हिम्मत है तो किसी मुस्लिम संस्थान या धर्म के खिलाफ कुछ दिखाएँ तो छ्टी का दूध याद दिला देंगे मुस्लिम.इनको हरा आतंकवाद नज़र नहीं आता है क्योंकि हरे हरे नोटों का चश्मा लगा रखा है.
sanjay ,delhi
September 17, 2010 at 9:51 am
rajdeep dekhne me hi chotta lagta hai aur uska chamcha hai ashutosh.en kutto ki baat mat karo to hi achha hoga.
Aashis
September 17, 2010 at 10:37 am
Sahi,kaha tumne yashwant.
Samresh Yadav
September 17, 2010 at 10:48 am
@शेष नारायण सिंह , September 17, 2010
मैं राजदीप को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ . उनकी सोच इतनी घटिया नहीं है . किसी ने उन्हें ट्रैप कर लिया है . देखना शाम तक कोई एक्शन हो जाएगा .
sahi bol rahe hain sheshji….aap rajdeep jaise logon ko yaktigat roop se jante honge kyonki…aap sa ek hi thaili ke chatte-batte hain….sab secularism ke thekedar….
ab rajdeep koi doodh pite bachhe nahi hain ki koi unko trap kar lega….
isiliye bakwas band karen aap…
galti kiye ho aap log…..
mafi mangen
samaj ko torne walon
zakir hussain
September 17, 2010 at 11:28 am
यसवंत जी हालाँकि मेने ibn7 की खबर नहीं देखि लेकिन यह सच (मगर कड़वा)है की यह जहर सरे देश में घुलता जा रहा है…….आप यहाँ तक तो ठीक है कि किसी को भी यह अधिकार है और होना भी चाहिए की उसके घर में कौन आयेगा, कौन जायेगा, कौन उस में रहेगा, …….लेकिन जब नकारने के पीछे केवल एक ही सोच हो की अमुक आदमी मुस्लिम है या हिन्दू और उसे घर नहीं देना है तो मामला गंभीर हो जाता है यह वो जहर है जो श्यायद समाज को धीरे धीरे ही सही लेकिन सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचाएगा……इस तरह के नकारत्मक वाकये पहले – पहल कुछ लोगों के साथ होंगे या हो रहे हैं फिर वक्त के साथ और बढ़ेंगे…….और मेरी इस बात से यसवंत जी आप जरूर इत्तेफाक रखेंगे की इस तरह की नकारत्मक सोच समाज और देश के लिए घातक है …….ऐसी सोच दोनों समाज में विश्वास और आपसी मेल मिलाप को कभी भी मजबूत नहीं होने देगी ……मेरा यहाँ लिखने का यह कतई मतलब नहीं की इस बात पर हो हल्ला किया जाये चार हिन्दुओं ने चार मुस्लिमों को माकन नहीं दिए या फिर चार मुसलमानों ने चार हिन्दुओं को अपने येहाँ रखने से मना कर दिया ….लेकिन यसवंत जी …4 से 400 और 400 से 4000 हजार होते भले ही देर लग जाये लेकिन अगर इस तरह की सोच को नाकारा नहीं गया या हतोत्साहित नहीं किया गया तो यह होगा जरूर ….और फिर होगा जो कपडे में एक तरफ से धागा निकलने से शुरू होता है…..जहाँ तक बात कश्मीरी पंडितों की है तो मुझे ऐसा लगता है की ये लोग मुसीबतों का सामना करने से डरते हैं या यूँ कहें उन्होंने वाही किया जो आतंवादी इन से करवाना चाहते थे…… इन लोगों को भारतीय सुरक्षा बालों पर विश्वास नहीं है अगर इन्हें ऐसा होता ये लोग कभी भी कश्मीर छोड़ कर नहीं भागते डट कर मुकाबला करते उन आतंकवादियों का जो इस देश के ताने- बने को छीन भिन्न कर देना चाहते हैं ……गुजरात के मुसलमान भी तो मोदी का मुकाबला कर ही रहें हैं उन्हें विश्वास है की एक दिन सवेरा जरूर होगा…….यसवंत जी धार्मिक उन्माद या यूँ कहलें की कट्टरवाद दोनों तरफ बढ़ रहा है …..दोनों समाज के लोग अपने को अलग दिखने की कोशिस में लगे हैं मसलन मुसलमान गोल टोपी पहन कर और हिन्दू हाथ में मोटी- मोटी मोली बांध कर ….इन दोनों ही चीजों का नमाज या पूजा के अलावा कोई महत्व नहीं है ……श्यायद ज्यादातर लोग तो इस बात का जवाब ही नहीं दे पाएंगे की उन्होंने गोल टोपी क्यों पहन रखी या मोटी सी मोली क्यों बांध रखी है
zakir hussain
abc
September 17, 2010 at 12:27 pm
इसी आई बी एन सेवेन ने बरेली में हुए दंगे के बाद 23 दिन का कर्फ्यू झेल चुकी बरेली की जनता को [बरेली दंगे का सच ] के नाम से एक घंटे का पेड़ न्यूज़ बुलेटिन पुरे दो दिन तक दिखाया , जिसमे इनके एंकरों ने बरेली दंगे के लिय भाजपा संसद को जिम्मेदार बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी, यहाँ तक की इस खबर को दिखाते समय इसके दोबारा चलने का समय निचे स्क्रोल पर दीखता रहता था , वो तो भला हो लम्बा कर्फ्यू झेल चुकी जनता का जो दोबारा पंगा करने के मूड में नहीं थी वर्ना इन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी थी , क्या इस जिम्मेदार चेनल को इतने संवेदन शील मामले पर इस तरह पेड़ न्यूज़ चलानी चाहिय थी ……शर्म शर्म शर्म >:(
kabeer
September 17, 2010 at 12:31 pm
jab ek abhineta ne kaha ki videsh men unki talashi isliye hui ki unke naam ke aage khan laga hai aur ek ne mumbai men ghar na milne ki wajah bhi ise bataya to kaha gaya ki publicity stunt hai. to aakhir ashutosh ji aur rajdeep ji ne kya kiya hai. har musalmaan aatanki nahin ho sakta jaise ki har hindu sant nahin hai. fir dharm vishesh ka lekar story thonkane kr jaroorat kya hai. ghar na milna to kisi bhi insaan ki samasya ho sakati hai. ismen musalman-hindu ka masala kyon? lagta hai bhai log dabang ke masala song munni badnaam hui se inspire ho gaye.
gabbar
September 17, 2010 at 12:32 pm
BAHUT SAHI LIKHA AAP NE TRP KE LIYE YE NEWS CHANNELS VAALE EK DIN DANGAA KARVAYENGE……….DEKHNAA SEPT 24,KE BAAD
R K Jha
September 17, 2010 at 2:25 pm
Who says that Rajdeep Sardesai is a responsible journalist ? I have seen him beating his chest and scaring people at the time of Gujrat riots on the television screen . Be it Arundhati Roy or anybody else , in order to be considered a liberal -progressive , criticising everything Hindu is a sine qua non .
yogesh
September 17, 2010 at 3:34 pm
ashutosh aur rajdeep apne abhiyaan main safal rahe. akhir unhone aap jese budhimano ko bhi hindu muslim jesi faltoo bahas main uljha diya. lagta hai is desh ko har waqt labrai ke liye koi mudda chahiye. koi karaga kuch nahi. bas labragiri
.xyz.
September 17, 2010 at 3:35 pm
Is mein koi do-raay nahi ki fhilhaal, Jab Ayodhya par FAISALA aane waala hai, is tarah ka operation Telecast nahi kiya jaana chaaiye tha . Rajdeep jee aur Aashutosh Shaatir bhale hi na hon , par SANSANEE failaane ke chakkar mein apna gair-zimmedaaraana rukh zaroor pesh kar baithe hain .
Jahan tak Rajdeep jee ka sawaal hai , wo zimmedaar to dikhte hi hain aur aksar (Thodi si hi sahi par ) apni zimmedaari ka ehsaas bhi karaate hai ( Haalanki, yahan par chuk gaye ) par Aasshutosh to yakinan, congress ki chamchagiree karte hain . Aap unka koi bhi article padhiye , wo santulit hone ki bajaay , ANTI-BJP ya ek Vishesh Tabke ko Naseehat dene waala lagta hai , Aisa lagta hai ki wo Congress ke spoksperson hain . IBN7 ke Samaacharon mein shabdon ka taana- Baana kuch is kadar buna jaata hai ki Congress ke negative points par dheere se prahaar kiya jaata hai , par positive points ka dhindhora bade zor-shor ke saath peeta jaata hai .
Patrakaarita ke zariye Rajneeti mein *Pichle darwaaze* se entry paane ka ye ek behtar tariqa hai . Aap Ediotr bankar kisi bhi party-vishesh ki Vichaardhaara ko, Lambe Samay tak, protsaahit kijiye to ye safar aur bhi aasaan ho jaata hai . Ho sakta hai Rajdeep jee ya Aashutosh ek Sochi-Samjhi ran-neeti ke tahat CNN-IBN ko chala rahe hon , Congress ke paksh mein !
Aap CNN-IBN aur IBN7 ko dhyaan se dekhein aur uske shabdo ya Congress ke leaders ko project karne ke andaaz par gaur karein, to paayenge ki ye kaafi had tak Congress ka Mouth-Piece jaisa dikhta hai .
Ayodhya ka maamla behad samvendansheel hai ! Zaahir hai, aise mein is sambhaawana se inkaar nahi kiya ja sakata ki Tushtikaran ka khel khelne ke liye Media ek behtareen zariya ho , Kyonki Samaacaaron ki duniya mein to Saanp-Bichchu , Bhut-Pret, Hansi-mazaak , Laughter show jaise mudde bhi ab Prime Time ka hissa ho chale hain , to is *Gambhir Samaachar* ke prasaaran ko to, halke se tarq ke saath bhi jaayaz karaar diya ja sakta hai ! Aakhir khabar, jo *HAR KEEMAT* par deni hai . Is *KEEMAT* ka andaaz aap khud lagaaiye !
vivek bajpai
September 17, 2010 at 5:40 pm
बिल्कुल सही बात की है यशवंत भाई.. अब मीडिया बताएगी कि लोगों को अपने घर में कैसे रहना है और किसके साथ रहना है। कमसे कम आईबीएन सेवन औऱ कोबरा पोस्ट का आज रात्रि 8 बजे स्टिंग देखकर तो यही लगता है। जिससे एक विशेष जाति के लोगों को किराए पर मकान ना देने की बाते स्टिगं के नाम से प्रचारित कर दिखाई गईं। वो भी खुरेद-खुरेद कर लेकिन कहीं भी ये पूछने की जरुरत नहीं स…मझी गई कि आखिर लोग क्यों विशेष जाति के लोगों से खौफ खाते हैं।जहां केन्द्र सरकार लोगों से शान्ति बनाए ऱखने की अपील करती हैं वहीं
अपने को जिम्मेदार कहने वाले चैनल ऐसे स्टिंग दिखाकर लोगों में नफरत पैदा
कर रहे हैं। मीडिया की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर मैंने कल स्टिंग देखने के तुरंत बाद मैने आपत्ति जताते हुए मैंने एक पोस्ट फेसबुक पर लिखी थी लेकिन हमारे मित्रों को भी शायद आईबीएन सेवन का नाम पढ़कर जैसे सांप सूंघ गया हो एक दो को छोड़ कर किसी ने टिप्पणी करने की जुर्रत तक नहीं की।
विवेक वाजपेयी एसवन न्यूज आउटपुट।
अभिषेक माथुर
September 17, 2010 at 5:59 pm
राजदीप और आशुतोष को बार-बार…. मिलकर मारो जूते चार….
इन दोनों भड़ुवों को इंडिया गेट के आगे नंगा दौड़ाकर कनेर के डंडे से सटाक सटाक मारना चाहिए… काश देश में कोई हिटलर पैदा हो जाए… जो इन दोनों के अलावा तमाम ऐसी मीडियावालों को फांसी पर चढा दे…
Iftekhar Ahmed
September 17, 2010 at 8:59 pm
Ho sakta hai ki yaha per comments likhne wale zayadatar log patrkar hi ho, Agar aisa hai to ye hamare lie sochne ki baat hai ki hamare desh ki patrkarita kitni secular hai? kis tarah log ek pakshie baat kar rahe hai mujhe dukh hota ki log aise jaise Hindu koi apradh hi nahi kartaaaaaaaaaaaaaaaaaaaahai afsoooooooooooooooooos is desh ka patrkar, itihaskar or lekhak sabhi eimandar banjate.
rahul raj
September 18, 2010 at 5:33 am
KHABR 110 % SAHI HAI . AP SABHI KABHI METRO CITY ME AAKE DEKHO SPL MUMBAI ME MUSLIM LOGO KO GHAR NAHI MILTA ,RAHI BAAT MILLAT NAGAR VARSOVA KI WO TO 1 APWAD HAI….BUT SACH YAHI KI MUSLIM LOGO PAR LOG SAK JAYADA KARTE HAIN ..YAHI KARAN HAI KI MUSLIM LOGO KOI KOI HINDU APNA GHAR NAHI DENA CHATA. AUR YE BHI SACH HAI KI INDIA ME HINDU MUSLIM SE JAYADA HAI…..ALL THE BEST
rahul raj
September 18, 2010 at 5:48 am
हम आप लोगो की बात से सहमत नहीं है . ये ११०% सच है की कोई भी हिन्दू किसी भी मुस्लिम को अपना घर किराये पर देने से डरता है क्योंकि जितने भी आतंकवादी पकरे जाते है वो या तो मुस्लिम होते या उनके संघटन का नाम मुस्लिम होता है. ये एक करवा सच है बाकि आप लोग माने या ना माने आप लोगो की मर्ज़ी . रही बात मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला के साथ लगते पॉश इलाके मिल्लत नगर की वहां सिर्फ मुस्लिम लोग ही झुण्ड बना के रहते हैं और नाम भी मुस्लिम है सो वहां कोई हिन्दू रहने नहीं जायेगा . ये तो बस १ अपवाद है . लेकिन आप मुंबई की और किसी जगह में जाके देखो तो ब्रोकर पहले यही पूछता है हिन्दू हो या मुस्लिम. अगर मुस्लिम तो घर मिलने का चांस बहुत कम है .
KD Jai Bharat
September 18, 2010 at 6:12 am
Dear Iftekhar Ahmed Ji,
Aap kah rahe hain ki patrakarita kitni secullar hai, apko afsos hai iska mujhe bhi afsos hai. Kyon na ho akhir godhra mein train mein kai massomon ko sareaam jinda jala diya jata hai lekin ek aam khabar, iske baad gujrat mein chand logon ko maar diya jata hai hai to bhagwaa atankvad, begunah sadhvi pragya ke liye kadi saj ki maang ki jati hai lekin afjal ko faansi dilane se desh ka mahol kharab ho sakta hai. kaun karega desh ka mahaul kharab, hum to nahin karte lekin aap karte hain jabki usne desh ki asmita par hamla kar diya. Abhi haal hi mein bareilly mein dange hue lekin media ne news ko tatkal break nahin kiya kyoni ye dange muslim samaj dwara praerit the. Bhaijan mujhe maaf kijiyega maine yahan par aise shabdon ka istemal kiya lekin vishwas rakhiye agar hum deshvirodhi tatvon ko ashray dena band kar denge to soch badlegi, hum sab pehle ki tarah mil kar saath rehenge, amn aur chain ki bayar phir bahegi. Lekin sabse pehle hum pehal karein peeche karwan apne aap ban jayega.
an indian
September 18, 2010 at 3:46 pm
Zimmedar Kaun ?… waqt wo bhi tha jab, pados ke pandit ji ki beti ki shadi me maulana sahab baap ki trah shamil hote the, maqbool ki shadi me mahendra nachte the, gaon men jao ab bhi bahut kuch baqi he, shehron men ye zyada he.jahan padosi ko padosi se matlab nahi hota sadak par marte admi ki koi madad nahi karna chahta.. jab dayra chhota ho to shak panapta he, hamara media kitna doshi he ye bhi jaan lo, 1.5 arab se zyada muslim kitne atankwadi.. ? lekin har film ka ghunda topi lagaye milega, ek osama us jese lagbhag 100-1000 aur lekin har atankwadi ki dadhi aur topi nishan bana diya gaya, isne us nayee nasal ko milne hi nahi diya jo desh ka bhavishya he… to ek doosre se doori to banegi… hindu musalmaan par shak karta rahega..muslims desh ki vyavastha par bharosa nahi karenge… aur is communication gap ke beech fayada uthaenge neta aur padosi mulk.. koee bhi tasweer ka doosra rukh dekhna hi nahi chata, arop pratyarop matlabparasti ke daur men jo sach kahe wo jhootha… jo apni jesi baat kahe wo sahi… mudda chahe Kashmir ho ya phir ayodhya…. Nafrat phelayee gayee warna hal to sabhi ka tha..kehne ko aur bhi he lekin itna bhi kaun manega
singh
September 20, 2010 at 4:31 pm
Mr YASHWANT,
kHAR KA BADLA UTARNA KOI AAPSE SIKHE…DUNIYA KO YE BHI TO BATIYE KI IBN7 KA EK NOTICE AAPKA BLOOD PRESSUE AAJ BHI BADHAYE REHTA HAI…BUDHApa aa gaya hai aapka…thand rakhiye….
“GET WELL SOON YASHWANT”
richa singh
September 21, 2010 at 10:37 am
ये वो लोग है जो प्रोगेसिव होने का ढ़ोग करते हैं और इस तरह की खबरें दिखाते हैं…इन्हें देश की शांति और अखण्डता से कोई लेना देना नहीं..इन्हें सिर्फ अपनी जेबे भरने से मतलब है..बनिए हैं लेकिन धन्धा गलत चुन लिया है….
Santosh
September 21, 2010 at 6:24 pm
Dilli me kaho ke bihari hain to kiraaye ka ghar milna bhi mushkil hai… khareedne ki to baat hi aur hai.
raj
September 24, 2010 at 1:09 pm
ye vahi ashutush hai jinko enki aesi hi hakat par kanshiram ne tappd jad diya tha .par ye baj aane valo me se nahi han…or rajdeep sardesaye chahte hai ki mal kese bane. kisi ka ghar jale unki TRP bane…….
reporter
September 29, 2010 at 6:26 am
i saw all d messages and notice one thing only ashutosh or rajdeep jo karna chahtey tha wo unhoney kar diya or usmey succes bhi ho gaye…common men ke mind mein iss issue ko raise kiya or tamasha daikh liya u all guys r start to fytng for ur religion…we all are well educated but treat like illiterate people….humari books mein kabhi religion mein koi difference nahi bataya lekin ye sare dfrnc humne khud paida kar diya…I am sorry guys but jiska ghar jalta hai uska dard sirf malik ko hota hi tamashbeen to duniya hai……use ur brain…brain is urs only…No one can rule on us….agar humare elder humein galat samjha rahe hai to plz oppose them..and te.Sab ka malik ek hai..