Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा का निधन

BabuLal Sharmaवरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा हम सभी को छोड़ कर चले गए। वे 61 साल के थे। दिल्ली में अपोलो में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल कई दशकों तक माया और दैनिक भास्कर के संपादक के रूप में मुख्य धारा की मीडिया के सरताज बने रहे। तीन माह पहले ही वे भास्कर से रिटायर हुए थे। उनके इंटेस्टाइन में इंफेक्शन हो गया था जो लगातार ट्रेवल करने से लीवर तक पहुंच गया। इसके चलते कैंसरस टीशूज डेवलप हो गए। पीजीआई, चंडीगढ़ में जब उनकी संपूर्ण जांच कराई गई तो इस खतरनाक इंफेक्शन के बारे में पता चला। 

BabuLal Sharmaवरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा हम सभी को छोड़ कर चले गए। वे 61 साल के थे। दिल्ली में अपोलो में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल कई दशकों तक माया और दैनिक भास्कर के संपादक के रूप में मुख्य धारा की मीडिया के सरताज बने रहे। तीन माह पहले ही वे भास्कर से रिटायर हुए थे। उनके इंटेस्टाइन में इंफेक्शन हो गया था जो लगातार ट्रेवल करने से लीवर तक पहुंच गया। इसके चलते कैंसरस टीशूज डेवलप हो गए। पीजीआई, चंडीगढ़ में जब उनकी संपूर्ण जांच कराई गई तो इस खतरनाक इंफेक्शन के बारे में पता चला। 

इससे पहले बुखार और दर्द वगैरह को सामान्य मानकर इसका रुटीन इलाज बाबूलाल करते रहे। पीजीआई में टेस्ट के बाद दीपावली से ठीक दो दिन पहले दिल्ली में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंसर के टिशूज के इलाज के लिए उन्हें तीन बार रेडिएशन थिरेपी भी दी गई। इससे वे काफी स्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्हें दुबारा दिखाया जाना था। परसों रात उनकी तबीयत अचानक गड़बड़ हुई। दोपहर बाद उनके न रहने की दुखद खबर मिली।

हरियाणा के रोहतक में लेक्चरर की नौकरी को बाय बोलने के बाद बाबूलाल शर्मा माया मैग्जीन में उप संपादक के रूप में जुड़े थे। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर वे माया के संपादक पद तक पहुंचे। बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में माया मैग्जीन ने उंचाइयों को छुवा। माया के बाद नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू की। वे राजस्थान में भास्कर के साथ रहे और जयपुर एडीशन लांच कराया। चंडीगढ़ में रहे और बाद में भोपाल में पूरे ग्रुप के कामधाम को देखते रहे।

पंजाब और हरियाणा के स्टेट हेड के रूप में बाबूलाल ने सैकड़ों पत्रकारों को भास्कर से जुड़ने का मौका दिया और इस इलाके में अखबार को चमकाया। दोस्तों के दोस्त माने जाने वाले बाबूलाल हमेशा सादगी भरा जीवन जीने में यकीन रखते रहे। उन्हें दिखावा और तड़क-भड़क बिलकुल पसंद नहीं था। सामाजिक सरोकार वाले इस निर्भीक पत्रकार के असमय निधन से हिंदी मीडिया को काफी बड़ा झटका लगा है। बाबूलाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोटपूतली के सांगटेडा में शुक्रवार की सुबह किया गया।

बाबूलाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अनुराग शर्मा जाब में हैं। बेटी अभिलाषा की शादी हो गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...