Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इंदौर में नौ दिनी राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ

: बेहतर जीवन का रास्ता दिखाती हैं पुस्तकें- मंडलोई : आज के दौर में जब ज़िंदगी टीवी के परदे में सिमट रही है, ऐसे में पुस्तकें ज़िंदगी को सजाने, संवारने और सम्हालने की राह दिखाती हैं. यह बात विख्यात कवि एवं दूरदर्शन के उपमहानिदेशक लीलाधर मंडलोई ने कही.

: बेहतर जीवन का रास्ता दिखाती हैं पुस्तकें- मंडलोई : आज के दौर में जब ज़िंदगी टीवी के परदे में सिमट रही है, ऐसे में पुस्तकें ज़िंदगी को सजाने, संवारने और सम्हालने की राह दिखाती हैं. यह बात विख्यात कवि एवं दूरदर्शन के उपमहानिदेशक लीलाधर मंडलोई ने कही.

वे श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति परिसर में नेशनल बुक ट्रस्ट एवं समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पुस्तक मेले के उदघाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे. इस अवसर पर जाने माने कार्टूनिस्ट, लेखक एवं कलाकार आबिद सुरती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

अपनी सहज और सरल कविताओ से साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान बनाने वाले श्री मंडलोई ने लेखन में वैज्ञानिक चेतना की बात कही और इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की चेतना के विकास में निर्णायक भूमिका निभाती हैं. नौ दिनों तक चलने वाले किताबों के इस मेले का शुभारंभ महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे ने पुष्प श्रंखला काटकर किया. उन्होंने श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित इस मेले के लिए के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की सराहना की.

समारोह के मुख्य अतिथि श्री आबिद सुरती ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन को सही मार्गदर्शन देती है. उन्होंने अपने जीवन की कई घटनाओं के माध्यम से किताबो के महत्त्व को रेखांकित किया. इसके पहले एनबीटी के उपनिदेशक इमरान उल हक ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि २६ सितम्बर तक चलने वाले किताबों के इस मेले में देश के लगभग प्रमुख सत्तर प्रकाशक और विक्रेता भाग ले रहे हैं. मेले में दो लाख से भी ज़्यादा किताबें प्रदर्शित की गयी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...