सीकर: डूंडलोद के पास मंगलवार देर शाम बोलेरो व कार की भिड़ंत में सीकर के एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सीकर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सीकर के पत्रकार मो. अयूब अपनी गाड़ी में सवार होकर झुंझुनूं से सीकर जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी की भिड़ंत बोलेरो से हो गई।
जिससे उनके सिर में चोटें आई। गंभीर हालत में उन्हें नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर सीकर रैफर कर दिया गया। साभार : भास्कर











