: ‘विकासशील एशिया पत्रकारिता सम्मान’ की अंतिम सूची में दर्ज है श्यामलाल का नाम : एशियाइ विकास बैंक (एडीबी) द्वारा दिए जाने वाले विकासशील एशिया पत्रकारिता सम्मान की अंतिम सूची में इंडिया टुडे के एसोसिएट एडिटर श्यामलाल यादव का नाम भी शामिल है. उन्हें आगामी 17-19 नवम्बर को टोकियो (जापान) में बुलाया गया है जहां सम्मान के विजेताओं की घोषणा की जायेगी. यादव को यह सम्मान राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना के तहत आने वाली 38 नदियों के प्रदूषण पर सूचनाधिकार कानून के जरिये एक स्टोरी करने के लिए मिल रहा है.
यह रिपोर्ट इंडिया टुडे में 28 दिसम्बर 2009 के अंक में छपी थी. एशिया-प्रशांत देशों के पत्रकारों को दिया जाने वाला यह सम्मान 2004 से हर साल दिया जाता है और समारोह एडीबी के टोकियो स्थित इंस्टीट्यूट में आयोजित होता है. अंतिम सूची में चुने गए प्रतिभागियों को तीन दिन तक एक वर्कशाप में बुलाया जाता है और वहीं पर विजेताओं का एलान किया जाता है. यादव को इससे पहले स्टेट्समैन ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार (2007), प्रथम एनडीटीवी राष्ट्रीय आरटीआई पुरस्कार (2009) और रामनाथ गोयनका इंडियन एक्सप्रेस खोजी पत्रकारिता पुरस्कार (2010), मानवीय संवेदनाओं को उभारने वाली रिपोर्टिंग के लिए उदयन शर्मा पत्रकारिता सम्मान (2007) भी मिल चुके हैं. यादव ने आरटीआई का इस्तेमाल करके कई खोजपरक रिपोर्टें की हैं और करते रहते हैं.












arvind kumar singh
September 23, 2010 at 4:03 pm
shyamlal bhai
is samman ke liye aapko badhai. ham is khabar se gaurvanvit hain.
arvind kumar singh
dhirendra prata singh
September 23, 2010 at 5:03 pm
shyamlal bhaiya ji ko bahut bahut badhai
dhirendra pratap singh hindusthan samachar dehradun
jagdish yadav
September 24, 2010 at 3:54 pm
congratulations to shyam lal
ashish sharma
September 24, 2010 at 4:36 pm
sir bahut bahut badhai ho
mahesh rastogi
September 25, 2010 at 4:42 am
shyam lal ji ko badhai.
sudhir nigam bhoapl
November 1, 2010 at 4:08 am
बधाई श्यामलाल. खबर पढ़ कर collage के दिन याद आ गए. पुनः बधाई.