भारतीय भाषाई समाचार-पत्र संगठन इलना की 69वीं आम सभा में परेश नाथ अध्यक्ष चुने गए, देशभर के सदस्यों ने आम सहमति से इलना के नियमों में बदलाव करते हुए परेश नाथ को अध्यक्ष चुना. इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रकाशकों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं, क्योंकि इलना में प्रकाशकों का हित सर्वोपरि है.
परेश नाथ ने कहा कि अखबारों को विज्ञापनों, वेज बोर्ड, कागज की समस्याओं से जूझना होता है. प्रेस रजिस्ट्रेशन कानून में संशोधन भी अब एक नया खतरा पैदा कर रहा है. नई दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर 23 सितम्बर, 2010 को हुई इलना की 69वीं आम सभा में देश के कोने-कोने से आए सौ से भी ज्यादा सदस्यों ने शिरकत की. इस सभा में पूर्व निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के अलावा पदाधिकारियों का चुनाव हुआ.
अध्यक्ष परेश नाथ व इलना के महासचिव रवि कुमार विश्नोई ने इलना के पिछले साल के कामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब डीएवीपी ने राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी क्षेत्रीय अखबार का विज्ञापन नहीं रोका. यह सब इलना द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से ही मुमकिन हुआ है.
एजेंडे पर चर्चा के दौरान कोषाध्यक्ष चंद्रकांत भावे ने साल 2009-10 के आय-व्ययों एवं बैलेंस शीट को सदन के सामने रखा. कोषाध्यक्ष ने बताया कि 69 सालों के दौरान इस साल सदस्यता का जितना पैसा इकट्ठा हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ. अन्य प्रस्तावों में आम सभा ने इलना की शहरों में कमेटियां बनाना, दिल्ली में कार्यालय खोलना और विज्ञापन एजेंसियों को इलना की ओर से मान्यता प्रमाण-पत्र देने के प्रस्तावों पर भी सहमति दी.
रवि कुमार विश्नोई ने चर्चा के दौरान कहा कि इलना में पिछले 2 साल के भीतर जो मजबूती और व्यापकता आई, वह अध्यक्ष परेश नाथ जी के अथक मेहनत और सूझबूझ के चलते ही हो पाया है. उन्होंने प्रस्ताव रखा कि परेश नाथ को ही फिर से सदस्यों और संस्था इलना के हित में अध्यक्ष चुना जाना चाहिए और इसके लिए आवश्यक संशोधन किए जाएं, इस प्रस्ताव पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और सर्वसम्मति से नियम 12 में परिवर्तन कर लिया गया.
कार्यकारिणी के लिए खाली हुए स्थानों में चुने जाने वालों में चौधरी यशपाल सिंह, संजय गुप्ता, प्रकाश पोहरे, गिरीश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, दीनबंधु चौधरी, अनंत नाथ और कीरीतभाई खमार शामिल हैं. चुनाव अधिकारी थे- पूर्व अध्यक्ष विजय बंदोरिया व सुनील डांग. नवगठित कार्यकारिणी ने परेश नाथ (सरस सलिल) को अध्यक्ष, गोविन्द लाल वोरा (अमृत संदेश), अरविन्द चोपड़ा (पंजाब केशरी) को उपाध्यक्ष, रवि कुमार विश्नोई (केशर खुशबू टाइम्स), प्रकाश पोहरे (देशोन्नती) और विवेक गुप्ता (सन्मार्ग) को महासचिव एवं चन्द्रकांत भावे (डॉक) को कोषाध्यक्ष चुना.
नई कार्यकारिणी ने डा. ललित भारद्वाज, के सी विश्नोई, डा. रवीन्द्र कुमार, दिगंबर कुशवाहा, विपिन मोहन शर्मा, कृष्ण जे नागपाल, बी एस शर्मा और लुबना आसिफ को को-आप्टेड सदस्य के रूप में चुना. इसके अलावा कर्नाटक से राजशेखर कोटि, आंध्र प्रदेश बालाराम स्वाति, महाराष्ट्र से बाला साहिब, केरल से राजशेखर नायर, नागपुर से शिवा अग्रवाल व प्रकाश अग्रवाल, बैंगलुरू से नागन्ना एस और अलीगढ़ से अशोक नवरत्न को विशेष स्थाई आमंत्रित सदस्य के लिए चुना गया.
कार्यकारिणी ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गौरव धामा को इलना का अवैतनिक विधि सलाहकार भी सर्वसम्मति से नियुक्त किया. इलना के सदस्य प्रकाशन संबंधी अदालत समस्याओं के लिए इनसे भी संपर्क कर सकते हैं. इस चुनाव सभा में सुनील डांग, राजेन्द्र शर्मा, विजय बंदोरिया, राजीव वशिष्ठ, अंकित विश्नोई, संजय मग्गु, गगन विश्नोई, एसएम आसिफ, संतोष भारतीय मौजूद थे.
इलना हुई इंटरनेशनल
देश के विभिन्न प्रदेशों से विभिन्न भाषाओं में निकल रहे समाचार पत्र-पत्रिकाओं के सब से मजबूत संगठन इलना का दिन प्रतिदिन विस्तार हो रहा है. अब इलना देश की सीमा लांघ कर विदेश में भी अपनी जड़ें जमानी शुरू कर दी है. न्यूजर्सी में भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाले तीन अखबारों ने इलना की सदस्यता ली है. न्यूजर्सी से प्रकाशित होने वाले ‘गुजरात टाइम्स’, ‘गुजरात दर्पण’ और ‘तिरंगा’ नामक अखबार अब इलना परिवार के सदस्य बन गए हैं. प्रेस विज्ञप्ति












satish tyagi
September 25, 2010 at 9:16 am
ravi bishnoi ji bahu bahut bhadai
ILNA ke upadhaksh banne par
satish tyagi mrt
9837500752
abhash
September 25, 2010 at 9:55 am
Paresh ji bahut bahut badhaiyiya….apney pitaji ki raah par chaltey rahiyega…regards
akash rai
September 25, 2010 at 11:33 am
भाषाई समाचार-पत्र संगठन इलना ka परेश नाथ ji ko अध्यक्ष चुने per mp journalist union badhai presit karti hai
Bimal Rai
September 25, 2010 at 1:25 pm
परेशनाथ जी को बहुत-बहुत बधाई ।