लोकेश वशिष्ठ ने ए2जेड न्यूज चैनल ज्वाइन किया है. वे सीनियर एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाए गए हैं. इससे पहले वे जनसंदेश न्यूज चैनल में थे. उन्होंने मीडिया में करियर की शुरुआत 2008 में इंडिया न्यूज से की.
दिनेश डांगी का तबादला राजस्थान पत्रिका के चैनल 24 न्यूज, कोटा से जयपुर कर दिया गया है. डांगी पिछले तकरीबन एक साल से कोटा में कार्यरत थे. इससे पहले उन्होंने कुछ दिनों पत्रिका अखबार में भी बतौर ट्रेनी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने पत्रिका के माइंड पूल मीडिया संस्थान से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया था. जयपुर में भी अब वे रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं.
एक मेल के जरिए सूचना मिली है कि झारखंड के सिमदेगा जिला में कार्यरत दैनिक जागरण की टीम के कई लोगों ने इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर का दामन थाम लिया है. इस्तीफा देने वालों के नाम के बारे में पता नहीं चल सका है. अगर आपको कोई सूचना है तो हमें बताएं.
सूचनाओं की पुष्टि या खंडन के लिए नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या [email protected] पर मेल कर सकते हैं.












anil
September 28, 2010 at 2:07 pm
खबर सही है. पूरा सिमडेगा का मोडेम आ गया है भास्कर में. लातेहार में भी ऐसा ही हुआ है. दैनिक जागरण रांची के सम्पादकीय प्रभारी की नींद उड़ी हुई है. वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. लेकिन, अब बहुत देर हो चुकी है.