हिंदुस्तान, बुलंदशहर से सूचना है कि ब्यूरो चीफ राहुल त्रिपाठी को कार्यमुक्त कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक नए ब्यूरो चीफ निशांत कौशिक बनाए गए हैं जो पहले अमर उजाला, नोएडा में हुआ करते थे. वेस्ट यूपी के दो अन्य जिलों के ब्यूरो चीफ भी बदले जाने की चर्चा हिंदुस्तान में है. राहुल त्रिपाठी के बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही वे किसी दूसरे मीडिया संस्थान के साथ नई पारी शुरू करेंगे.
अभिजीत सिन्हा ने रफ़्तार टाइम न्यूज़ में ज्वाइन किया है. वे पटना में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के तौर पर काम करेंगे. सौरभ अभी तक सीएनईबी, दिल्ली के साथ हुआ करते थे. वे मीडिया में तीन वर्षों से हैं.











