Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पिता से देखी नहीं गई पत्रकार बेटे की खुशियां, जान ली

ईटीवी, मराठी के होनहार एंकर श्रीपद पांडे की उनके पिता ने ही हत्या कर दी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के निवासी श्रीपद इन दिनों ईटीवी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय में कार्यरत थे। वे जल्द ही शादी करने वाले थे। उनका प्रेम जिस लड़की से चल रहा था वो भी एंकर है। इस शादी के लिए श्रीपद के पिता को छोड़ बाकी सभी घरवाले राजी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय उसके पिता के बारे में बताया जाता है कि वे किसी कीमत पर यह प्रेम विवाह न होने देने के लिए आमादा थे। पिछले माह वे औरंगाबाद से हैदराबाद आए और अपने पुत्र श्रीपद के साथ उसके ही कमरे पर रुके। उनके समझाने के बावजूद श्रीपद जब शादी करने के लिए अड़े रहे तो देर रात सोते समय पिता ने वजनी डंबल से उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया। बताते हैं कि श्रीपद की आंखें बाहर निकल आईं। वो तत्काल कोमा में चले गए।

यह घटना 25 अक्टूबर की है। श्रीपद को हास्पिटल ले जाया गया। हत्यारा पिता फरार हो चुका था। कोमा की अवस्था से श्रीपद उबर न सके। उनका 5 नवंबर को निधन हो गया। सूत्रों का कहना है कि घरवालों ने इस हत्या की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई इसलिए हत्यारा पिता पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सबसे दुखद रहा ईटीवी प्रबंधन का रवैया। प्रबंधन ने अपने मीडियाकर्मी की हत्या के खिलाफ न तो कोई रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही इलाज में कोई मदद की। ईटीवीकर्मी आपस में चंदा कर श्रीपद को बचाने की कोशिश करते रहे पर बचा न सके।

भड़ास4मीडिया ने इस बारे में ईटीवी के हैदराबाद स्थित एचआर डिपार्टमेंट से संपर्क किया तो वहां कोई भी अधिकारी अपने नाम के साथ बयान देने को राजी न हुआ। एक एक्जीक्यूटिव ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रबंधन का काम रिपोर्ट लिखाना या मदद करना नहीं है। हम लोग श्रीपद का पीएफ वगैरह दिला देंगे और बाकी सभी फारमिलटीज पूरा करा देंगे। उसने बताया कि हम लोग मर्डर केस में कुछ नहीं कर सकते। यह पूछने पर कि किस तरह के केस में कुछ कर सकते हैं, उसने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले ईटीवी के हिंदी चैनलों के प्रभारी प्रसेनजीत से भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने इसे मराठी चैनल का मामला बताते हुए एचआर से संपर्क करने का सुझाव दिया।

सवाल है कि समाज, देश और दुनिया को गलत राह पर जाने से रोकने के लिए सजग प्रहरी के रूप में काम करने वाले मीडियाकर्मी के साथ अगर कोई कुछ गलत करता है तो उसका ही मीडिया संस्थान क्यों नहीं साथ देता? क्यों उससे पल्ला झाड़ लेता है?

भड़ास4मीडिया होनहार एंकर श्रीपद पांडे को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके साथियों से अपील करता है कि वे हत्यारे पिता को जेल भिजवाएं ताकि आगे से फिर कोई बाप अपने होनहार बेटे की हत्या करने की जुर्रत न कर सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...