अमर उजाला, दिल्ली के नेशनल ब्यूरो के रिपोर्टर हरीकिशन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे भी हिंदुस्तानी बनने जा रहे हैं. हिंदुस्तान, दिल्ली के साथ वे नई पारी शुरू करेंगे व ब्यूरो में रिपोर्टिंग करेंगे.
दैनिक भास्कर, भोपाल से मतीन खान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी लोकमत, नागपुर के साथ प्रोडक्ट हेड के रूप में की है. मतीन छह साल से डीबी और डीएनए के साथ थे.
अमर उजाला, देवरिया से राजीव यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपने नई पारी की शुरुआत हिन्दुस्तान, देवरिया के साथ कर रहे हैं. वे जिला कार्यालय में स्टाफर रिपोर्टर बनाए गए हैं. राजीव पिछले काफी समय से अमर उजाला के साथ थे. राजीव पदोन्नति और सेलरी ना बढ़ने से नाराज चल रहे थे. मौका मिलते ही उन्होंने हिन्दुस्तान का दामन थाम लिया.
इसी क्रम में राष्ट्रीय सहारा, देवरिया से जीतेन्द्र पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया है. जीतेन्द्र ने हिन्दुस्तान, देवरिया का दामन थामा है. जीतेन्द्र को सलेमपुर तसहील का प्रभारी बनाया गया है. जीतेन्द्र भी सहारा में मानदेय को लेकर हो रहे शोषण से नाराज चल रहे थे.
दैनिक जागरण, देहरादून में सब एडिटर के पद पर नियुक्त अनिल चमोली ने जागरण को बाय बोल दिया है. वह पिछले नौ साल से जागरण में थे उन्होंने अमर उजाला, देहरादून ज्वाइन किया है. वे जागरण में कोआर्डिनेशन डेस्क में थे.












dilip yadav
October 2, 2010 at 10:46 am
hari bhai bahut-bahut subh kamnay