: नरेंद्र सर्वोदयी का तबादला : दैनिक जागरण, वाराणसी में लंबे समय से कार्य कर रहे सीनियर सब एडिटर राजेन्द्र रंगप्पा के इस्तीफा देने की सूचना है. रंगप्पा मूलतः दक्षिण भारतीय हैं लेकिन बनारस में जागरण के साथ जुड़े तो जागरण के और बनारस के होकर रह गए. करीब 20 वर्षों से वे जागरण के साथ थे. संस्थान छोड़ने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है लेकिन सूत्र कहते हैं कि प्रबंधन द्वारा लंबे समय से उपेक्षित रखे जाने के कारण उन्होंने त्यागपत्र दिया.
दैनिक भास्कर, भरतपुर में सब एडिटर नरेन्द्र सर्वोदयी का तबादला जयपुर कर दिया गया है. वे कई साल से दैनिक भास्कर में कार्यरत हैं. वे भास्कर, अलवर में भी रह चुके हैं.











