: लखनऊ और गोरखपुर यूनिटों से चार का इस्तीफा : सहारा मीडिया से कई सूचनाएं, खबरें, जानकारियां हैं. पिछले दिनों एक आदेश जारी कर सहारा, पटना में कार्यरत नय्यर खुर्शीद को रीजनल मैनेजर बना दिया गया है. वे अभी तक सहारा उर्दू का कामधाम देखते थे. नय्यर खुर्शीद पटना, रांची और कोलकाता को देखेंगे. पटना के यूनिट हेड मृदुल बाली अब नय्यर खुर्शीद को रिपोर्ट करेंगे.
इसी तरह सहारा, लखनऊ के राजेंद्र द्विवेदी की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उनके अधीन बनारस में लांच होने वाली यूनिट को भी कर दिया गया है. इसी तरह रमेश सिंह कानपुर के अलावा आगरा में लांच होने वाली सहारा की यूनिट को भी देखेंगे. आंतरिक मेल में तीनों के बारे में कहा गया है कि ये लोग अपने-अपने एरिया में सहारा के हिंदी व उर्दू पब्लिकेशनों का काम देखेंगे.
राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ से शिव सिंह और महेंद्र सिंह का तबादला नोएडा किए जाने की सूचना मिली है. सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने नोएडा ज्वाइन करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि महेंद्र सिंह ने राजस्थान पत्रिका ज्वाइन किया है और शिव सिंह ने अमर उजाला.
उधर, राष्ट्रीय सहारा, गोरखपुर से सूचना है कि सीनियर सब एडिटर सुरेश प्रजापति और सब एडिटर भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान, गोरखपुर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. बताया जा रहा है कि सुरेश प्रजापति ने चीफ सब एडिटर और भूपेंद्र ने सीनियर सब एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है. यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों ने इस्तीफा यूनिट मैनेजर से खफा होकर दिया है. जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि बेहतर पद पैकेज मिलने के कारण से लोग सहारा छोड़कर हिंदुस्तान के हिस्से बने हैं.












RAJESH VAJPAYEE JANSANDESH UNNAO UP
September 30, 2010 at 7:40 pm
yashwant bhai rastriya sahara kanpur k unit head ramesh awasthi hai na ki ramesh singh. kripya esmay sansodhan ki gunjayis hai.
apka aur bhadas ka subhchintak
rajesh
sanjeev parashar,ocean multivision agra
October 8, 2010 at 12:07 am
hello plz correct the name of gentalman(unit head) mr ramesh…..its ramesh avasthi not ramesh singh